Civil Court News

जयराम महतो को बड़ा झटका, कोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत; सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप- Jairam Mahto News

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jairam mahto
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jairam Mahto News: गिरिडीह के लोकसभा प्रत्याशी सह झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो को बड़ा झटका लगा है। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने उन्हें राहत देने से इन्कार करते हुए अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। पूर्व में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसाल सुरक्षित रख लिया था।

पूर्व में सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थी की अंतरिम राहत की अवधि प्रदान की थी अदालत ने उनके खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। जयराम महतो ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए चार मई को याचिका दाखिल की है। उस पर नाजायज मजमा बना कर झारखंडियों आदिवासियों-मूलवासियों के भाषा संस्कृति, हक एवं अधिकार केलिए 1932 के खतियान लागू कराने के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए विधानसभा धेरने और सरकारी में बाधा डालने समेत कई तरह के आरोप है।

See also  Court News: मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के मामले में भैरव सिंह बरी

सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप

सरकारी पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को गाली-गलौज करने का भी आरोप है। इस घटना को लेकर 21 मार्च 2022 को नगड़ी अंचल के तत्कालीन सीओ संतोष कुमार शुक्ल ने नगड़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विधानसभा धेरने के लिए पूर्व से इनलोगों ने इजाजत भी नहीं ली थी। जिसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई थी। सामान्य आवागमन भी पूरी तरह से बाधित हो गई थी। जिससे आम जनता को भारी परेशानी हुई, स्कूल बस, एंबुलेंस का रास्ता भी बाधित रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment