Supreme Court News

जमानत नियम, जेल अपवाद; SC ने PM की हत्या की साजिश रचने के आरोपी को घर देने वाले को दी बेल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme-court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) सहित तमाम विशेष कानूनों में भी ‘जमानत नियम है और जेल अपवाद है’ का सिद्धांत लागू होता है। शीर्ष अदालत ने प्रतिबंधित संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कथित सदस्यों को अपना मकान किराए पर देने और मदद करने के आरोपी को जमानत देते हुए यह व्यवस्था दी।

जस्टिस अभय एस. ओका और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है। पीठ ने अपने फैसले में कहा कि जब जमानत देने की गुंजाइश हो तो अदालतों को किसी तरह का संकोच नहीं करना चाहिए। पीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष बहुत ही गंभीर आरोप लगा सकते हैं, लेकिन अदालतों की जिम्मेदारी है कि कानून के अनुसार मामले पर विचार करके अपना निर्णय ले।

See also  Maratha Reservation: सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण में 50% की सीमा बरकरार रखी, सरकार का फैसला किया निरस्त

अधिकारों का उल्लंघन होगा पीठ ने कहा कि यह कहना अनुचित होगा कि विशेष कानून के तहत आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती। यदि अदालतें उचित मामलों में जमानत देने से इनकार करेंगी तो यह संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत गारंटीकृत अधिकारों का उल्लंघन होगा। सुप्रीम कोर्ट ने पीएफआई के कथित सदस्यों को मदद करने के आरोपी जलालुद्दीन खान को जमानत देते हुए यह फैसला दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया, जिसनेे खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जलालुद्दीन खान पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री की बिहार यात्रा को बाधित करने की योजना बनाने का आरोप लगाया था। साथ ही उस पर प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़ी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप था।

See also  HC News: 1970 में खरीदी आदिवासी जमीन, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर बहाली का आदेश बरकरार रखा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment