National News

Arvind Kejriwal की जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Arvind Kejriwal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर हाई कोर्ट की अंतरिम रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर सोमवार 24 जून को सुनवाई होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी ने बताया, दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर लगाई गई रोक के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने इस पर 24 जून को सुनवाई की मांग की है।

Arvind Kejriwal पर हाईकोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

शराब घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 जून को दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने कहा कि वह आदेश 2-3 दिनों के लिए सुरक्षित रख रही है, क्योंकि वह संपूर्ण रिकॉर्ड देखना चाहती है।

See also  नीट-यूजी परीक्षा पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, कहा- प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना अनुचित

कोर्ट ने केजरीवाल को नोटिस जारी करके ईडी की उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें मुख्यमंत्री को जमानत पर रिहा किये जाने को लेकर निचली अदालत के 20 जून के आदेश को चुनौती दी गई है। इसने मामले की सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।

केजरीवाल के वकील ने फैसले का किया विरोध

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक सिंघवी और विक्रम चौधरी ने आदेश पर रोक संबंधी अर्जी का जोरदार विरोध किया। सिंघवी ने अदालत से केजरीवाल के जमानत आदेश पर रोक न लगाने का आग्रह किया और कहा कि अगर उसे व्यापक और ठोस परिस्थितियां दिखती हैं तो वह बाद में उन्हें फिर से जेल भेज सकती है।

See also  चीन ने पहली बार माना, गलवान घाटी में उसके मारे गए पांच सैन्य अधिकारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment