Civil Court News

Ranchi/ACB: रिश्वत मामले में ASI Seveyan Surin दोषी करार, सजा का ऐलान गुरुवार को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 27 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Ranchi: रिश्वत मामले में ट्रायल फेस कर रहा लोहरदगा के कुड़ू थाना के तत्कालीन एएसआई Seveyan Surin को ACB के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 28 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। दोषी पाए जाने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एक हजार रुपए रिश्वत लेते 22 फरवरी 2017 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत मो. अब्दुल रशीद नामक व्यक्ति से बाइक को छोड़ने के एवज में ले रहा था। थाने में जब्त बाइक को कोर्ट ने छोड़ने का आदेश दिया था।

See also  Jharkhand News/H Court: रांची के पंडरा मार्केट यार्ड में नहीं होंगे चुनावी कार्य, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

बावजूद छोड़ने के एवज में अभियुक्त एक हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। सूचक ने इसकी शिकायत एसीबी एसपी से की थी। इसके बाद धावा टीम गठित कर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Seveyan Surin को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। बाद में जमानत मिली थी। मामले में एसीबी के विशेष लोक अभियोजक की ओर से ठोस गवाही दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर अदालत ने दोषी पाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment