Civil Court News

Ranchi: घुसपैठ मामले में गिरफ्तार दो बांग्लादेशी समेत चारों आरोपियों को पांच दिनों की ईडी पूछताछ के बाद भेजा गया जेल, ईडी ने आगे और नहीं मांगी रिमांड

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 11 16 at 2.53.26 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: घुसपैठ मामले में गिरफ्तार दो बांग्लादेशी नागरिक समेत चार आरोपियों को शुक्रवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। इससे पूर्व ईडी ने कोलकाता से गिरफ्तार दो बांग्लदेशी रॉनी मंडल और समीर चौधरी के साथ भारतीय नागरिक पिंटू हलधर एवं पिंकी बासु मुखर्जी से पांच दिनों तक जेल से अपने साथ ले जाकर पूछताछ पूरी की। पूछताछ की अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने एक महिला समेत चारों को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया।

ईडी ने चारों को जेल से पूछताछ के लिए अदालत की अनुमति पर 18 से 22 नवंबर तक गहन पूछताछ की। चारों की अगली पेशी गुरुवार को होगी। ईडी ने आगे और रिमांड की मांग नहीं की। ईडी ने घुसपैठ पर प्रहार करते हुए 13 नवंबर को कोलकाता से चारों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने रॉनी और समीर के नाम पर बने फर्जी पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किया है। दोनों नाम बदल कर भारत में रह रहा है। पूछताछ में दोनों ने खुद को बांग्लादेशी होने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तारी के बाद चारों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर ईडी रांची पहुंची और अदालत में पेश किया गया था।

See also  Jharkhand News/H Court: शशि भूषण शर्मा होंगे रांची नए सीजेएम, डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर नगर उंटारी गए भेजे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment