Civil Court News

Ranchi: जमीन फर्जीवाड़े में आरोपियों की पेशी, हेमंत सोरेन की ओर से दी गई हाजिरी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 04 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: पीएमएलए कोर्ट ने बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद समेत 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि 16 नवंबर तक बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। पेशी के बाद अदालत ने भानु प्रताप प्रसाद, भामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन कुमार सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरसाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और चौकीदार संजीत कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह बढ़ा दी है।

See also  हजारीबाग के बहुचर्चित रूपेश पांडेय हत्याकांड में छह के खिलाफ चार्जशीट

वहीं जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से हाजिरी दी गई। जबकि मामले के तीन आरोपी आर्किटेक्ट बिनोद कुमार सिंह, जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन एवं मनोज कुमार यादव व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में जज के सामने हाजिरी लगाई। सभी आरोपियों को अगली तारीख 16 नवंबर को पेशी और हाजिरी देनी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment