मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

रांचीः पत्नी और बच्ची की हत्या के जुर्म में फांसी की सजायाफ्ता को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, किया मामले से बरी

---Advertisement---

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट से हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र निवासी फांसी की सजायाफ्ता आनंद कुमार दांगी को बहुत बड़ा राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आनंद कुमार दांगी को रिहा कर दिया है। उसकी फांसी की सजा सुनाए जाने को कंफर्म करने को लेकर राज्य सरकार की याचिका और सजा के खिलाफ आनंद कुमार दांगी की अपील पर सुनवाई पश्चात फैसला सुनाया है। खंडपीठ ने पत्नी एवं बच्ची के हत्या मामले में फांसी की सजा पाए अभियुक्त आनंद कुमार दांगी को साक्षय के अभाव में रिहा कर दिया।

4 सितंबर 2023 में हजारीबाग के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह कसिका एम प्रसाद की अदालत ने उसको दोषी पाकर फांसी की सजा सुनायी थी। आरोप है कि आनंद दांगी ने वर्ष 2018 में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं उसने घर में सो रही डेढ़ साल की बच्ची को भी कुएं में फेंक दिया था। अभियुक्त ने हत्या से ठीक पहले पत्नी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था। जांच में पाया गया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। हजारीबाग की निचली अदालत ने आनंद कुमार दांगी को हत्या के जुर्म फांसी की सजा सुनाई थी। पुलिस ने वर्ष 2018 में मृतिका अंगिरा कुमारी के पिता प्रीतम दांगी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ चौपारण थाना में कांड संख्या 312/ 2018 दर्ज किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

Leave a Comment