Civil Court News

रांचीः पुलिस अधिकारियों पर फायरिंग मामले में दो उग्रवादियों को 8-8 साल की सजा और भारी-भरकम जुर्माना भी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त सह पोटा मामले के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने दो उग्रवादियों लोकन गंझू एवं सुनील गंझू को दोषी पाकर 8-8 साल कैद की सजा सुनवाई है। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त जेल काटनी होगी। यह फैसला 22 साल बाद आया है। अभियुक्त ट्रायल के दौरान ही लंबे समय से फरार चल रहा था। बिना गिरफ्तारी के ही यह सजा सुनाई गई। सजा सुनने के बाद कोर्ट ने हजारीबाग एसपी को दोनों सजायाफ्ताओं को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

मामले के विशेष लोक अभियोजक बीएन शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ हजारीबाग के इचाक थाना में साल 2002 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 19 फरवरी 2002 की मध्य रात्रि को माओवादी कम्यूनिस्ट सेंटर के उग्रवादियों ने दो लोगों की हत्या की। इसके बाद कोर्ट में राहगीरों और पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाई। जिसमें कई पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। अभियुक्तों का कृत्य देश की अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ था। मामले में वर्तमान डीजीपी अनुराग गुप्ता, काउंटर स्पेशलिस्ट दीपक कुमार वर्मा समेत 18 गवाहों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था।

CourtNews Desk

1,840 articles published
See also  हेमंत सोरेन सरकार गिराने का मामलाः आईओ ने कोर्ट से कहा- कानून व्यवस्था में थे व्यस्त, केस डायरी पेश करने के लिए दें समय
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment