Supreme Court News

एक दिन मेरी सीट पर बैठकर देखिए, जान बचाकर भागते फिरेंगे; वकील पर क्यों झल्ला उठे CJI चंद्रचूड़?

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
DY chandrachud cji
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना और एनसीपी विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले की सुनवाई थी। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ इसकी सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान अजित पवार गुट ने मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए और वक्त मांग की। हालांकि, चीफ जस्टिस ने उनकी मांग मान ली और दो हफ्ते के लिए सुनवाई टाल दी लेकिन इस दौरान उद्धव गुट की तरफ से मामले की पैरवी कर रहे वकील ने कुछ ऐसा कहा कि CJI ने हैरान करने वाला जवाब दिया।

दरअसल, हुआ यह कि सीजेआई चंद्रचूड़ के साथ जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ महाराष्ट्र के इस राजनीतिक विवादों से संबंधित दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई के लिए अगली तिथि देने पर चर्चा कर रहे थे, तभी उद्धव ठाकरे गुट की पैरवी कर रहे वकील ने CJI से कहा कि अगले हफ्ते तारीख दे दीजिए। इतना कहकर वकील अगले हफ्ते की तारीख के लिए अड़ गया। सीजेआई कुछ कहते, इससे पहले वकील ने फिर कहा, इसे अगले हफ्ते सूचीबद्ध किया जा सकता है।

See also  JSSC News: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

वकील की बिन मांगी सलाह और अड़ियल रुख पर CJI चंद्रचूड़ झल्ला गए। उन्होंने कहा, “कृपया अदालत को आदेश मत दीजिए। क्या आप जानते हैं कोर्ट पर कितना दबाव है? एक दिन आप यहां आकर बैठिए, जहां मैं बैठा हूं। आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि तब आप अपनी जान बचाने के लिए भागेंगे!”

बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना को असली राजनीतिक दल घोषित किया था। जून 2022 में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना में फूट पड़ गई थी और एकनाथ शिंदे ने कुछ विधायकों को लेकर भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बना ली थी।

See also  मराठा आरक्षणः सभी पक्षों बहस पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

शिंदे ने तब अपने गुट को ही असली शिवसेना होने का दावा किया था। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर ने भी उसे ही असली शिवसेना का दर्जा दिया था, जिसके खिलाफ उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इसी तरह एनसीपी का भी मामला है। अजित पवार गुट ने शरद पवार के खिलाफ विद्रोह कर पार्टी को असली एनसीपी बताया था। उसे भी स्पीकर ने असली एनसीपी का दर्जा दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment