high court news

हिमांशु शेखर चौधरी को खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
himanshu chaudhari
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट से झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष रहे हिमांशु शेखर चौधरी को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने हिमांशु चौधरी को हटाने के आदेश पर रोक लगा दिया है। अदालत ने मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि याचिका पर सुनवाई तक खाद्य आयोग के अध्यक्ष पर सरकार किसी अन्य की नियुक्ति नहीं कर सकती है। अदालत ने मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसको लेकर हिमांशु शेखर चौधरी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

See also  RIMS: हाईकोर्ट ने पूछा- रिम्स में कितने पद, कितने पर नियुक्ति और कितने पर संविदा के जरिए हो रहा काम

सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार और आकृति श्री ने अदालत को बताया कि प्रार्थी खाद्य आयोग अध्यक्ष के पद पर पूरी योग्यता रखते हैं। इसलिए उनपर अयोग्यता की कोई शर्त लागू नहीं होती है। ऐसे में बिना किसी नोटिस या शोकाज के ही उन्हें पद से हटा दिया गया। यह पूरी तरह से अवैध और गैरकानूनी है। इसलिए सरकार के आदेश पर रोक लगाई जाए। इसके बाद अदालत ने हिमांशु शेखर को हटाने के आदेश पर रोक लगा दिया।

बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व मीडिया व राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी को तीन अगस्त 2021 को राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले चौधरी प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं।हिमांशु चौधरी ने पद पर रहते हुए मुखिया संवाद की पहल शुरू की थी।

See also  हेमंत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, निशिकांत दुबे के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment