high court news

लगान रसीद की वैधता के मामले में राजस्व सचिव को हाई कोर्ट ने किया तलब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में लगान रसीद को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुवनाई हुई। इस दौरान ऑनलाइन लगान रसीद को वैधानिक दस्तावेज नहीं माने जाने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने हैरानी जतायी है। अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि किस प्रावधान के तहत लगान रसीद को साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल नहीं करने की बात कही गयी है। इसके बाद अदालत ने भू राजस्व सचिव को तलब करते हुए मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार ने अदालत को बताया कि पाकुड़ में ग्राम प्रधान को ही लगान रसीद काटने का अधिकार है और एसपीटी एक्ट में उन्हें इसकी अनुमति है। लेकिन राज्य सरकार ने लगान काटने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है। इससे ग्राम प्रधानों का अधिकार छीन गया है। ऑनलाइन लगान किस अधिकारी ने जारी किया है। इसका जिक्र भी नहीं होता है। साथ ही रसीद पर लिखा रहता है कि इसे साक्ष्य के रूप में किसी भी न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है।

See also  दिल्ली सरकार को फटकार: हाईकोर्ट ने कहा- भूखों को भोजन उपलब्ध कराना आपकी जिम्मेदारी

राज्य सरकार की ओर से दाखिल शपथ पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार ग्राम प्रधानों के अधिकार नहीं छीन रही है। इस पर अदालत ने कहा कि बिना अधिकारी के हस्ताक्षर के ही रसीद काटना और उसे वैध दस्तावेज नहीं मानना हैरान करने वाला है। इसके बाद अदालत ने राजस्व सचिव को वीसी के जरिए कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment