Civil Court News

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अजय सिंह को चेक बाउंस की राशि का 2.13 करोड़ रुपए का किया भुगतान

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 12 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Bollywood Actress Amisha patel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंतिम किस्त के साथ खत्म हो जाएगा मुकदमा

चेक बाउंस मामले में आरोपी अभिनेत्री अमीषा पटेल सुलह के बाद लगातार निर्धारित समय से पहले शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को भुगतान कर रही है। शुक्रवार 12 जुलाई को भी अमीषा पटेल ने 62 लाख रुपए का भुगतान अजय सिंह को कर दी है। अमीषा पटेल ने अब तक अजय सिंह को 2.75 करोड़ रुपए में से 2.13 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। शेष 62 लाख रुपए का भुगतान 25 जुलाई से पहले कर देगी। जैसा की बताया जा रहा है। अमीषा पटेल ने चेक बाउंस की राशि निर्धारित तारीख से पहले ही भुगतान कर दी है।

2.75 करोड़ रुपए के चेक बाउंस से जुड़े मामले में अमीषा पटेल एवं अजय कुमार सिंह के बीच नौ मार्च को लगी राष्ट्रीय लोग अदालत में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद की मौजूदगी में ऑनलाइन समझौता हुआ था। इसी सुलह के तहत अमीषा पटेल ने 2.75 करोड़ में से पूर्व में 1.51 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी थीं। शेष राशि 1.24 करोड़ में से 62 लाख रुपए का भुगतान शुक्रवार को कर दी है। अधिवक्ता बिजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में शुक्रवार को सुनवाई की तारीख निर्धारित थी।

See also  Land scam: पूर्व डीसी छवि रंजन समेत नौ की हिरासत अवधि कोर्ट ने बढ़ाई, जानें कब होगी अगली पेशी

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि अमीषा पटेल ने 62 लाख रुपए का भुगतान कर दी है। जिसे अदालत ने इसे रिकॉर्ड पर ले लिया है। सुनवाई की अगली तारीख 25 जुलाई निर्धारित की गई है। जानकारी हो कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में हुई ऑनलाइन समझौता में अमीषा पटेल में ने कहा था कि मैं आगे मुकदमा लड़ना नहीं चाहती हूं। चेक बाउंस की राशि का जल्द ही भुगतान हो जाएगा।


क्या है मामला :
फिल्म मेकर रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अमीषा पटेल ने ढाई करोड़ रुपए दिया था। लेकिन फिल्म नहीं बनी। इसके बाद अमीषा से पैसे वापस मांगा। वापसी के लिए जो दो चेक दिया गया वह बाउंस कर गया। दोनों चेक बाउंस हो गया था। जिसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 2018 दर्ज कराया था। उसी मामले में अमीषा पटेल ट्रायल फेस कर रही है। इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। वर्तमान में वह जमानत पर है।

See also  Court News: भ्रष्टाचार का मामला: 80 वर्षीय पूर्व पंचायत सेवक को एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा, फैसला आया 20 साल बाद
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment