मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Arvind Kejriwal की जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Arvind Kejriwal
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर हाई कोर्ट की अंतरिम रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर सोमवार 24 जून को सुनवाई होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी ने बताया, दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर लगाई गई रोक के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने इस पर 24 जून को सुनवाई की मांग की है।

Arvind Kejriwal पर हाईकोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

शराब घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 जून को दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने कहा कि वह आदेश 2-3 दिनों के लिए सुरक्षित रख रही है, क्योंकि वह संपूर्ण रिकॉर्ड देखना चाहती है।

कोर्ट ने केजरीवाल को नोटिस जारी करके ईडी की उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें मुख्यमंत्री को जमानत पर रिहा किये जाने को लेकर निचली अदालत के 20 जून के आदेश को चुनौती दी गई है। इसने मामले की सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।

केजरीवाल के वकील ने फैसले का किया विरोध

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक सिंघवी और विक्रम चौधरी ने आदेश पर रोक संबंधी अर्जी का जोरदार विरोध किया। सिंघवी ने अदालत से केजरीवाल के जमानत आदेश पर रोक न लगाने का आग्रह किया और कहा कि अगर उसे व्यापक और ठोस परिस्थितियां दिखती हैं तो वह बाद में उन्हें फिर से जेल भेज सकती है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: झारखंड हाईकोर्ट: 1998 के हत्या मामले में तीनों दोषियों को किया बरी, 23 साल पुरानी सजा रद्द

High court news

झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: हत्या की सजा बदली, 302 से 304 में परिवर्तित; 12 साल बाद तस्लीम खान की रिहाई के आदेश

High court news

HC News: टाटा स्टील 55.94 करोड़ रुपये का बकाया जल शुल्क चुकाने को तैयार, हाईकोर्ट में समझौते के बाद 33 साल पुराना मामला खत्म

High court news

HC News: दो पत्नियां, तीन बच्चे और मृत कर्मचारी की नौकरी-पेंशन का सवाल, जानें कैसे किया हाईकोर्ट ने तय किए सबके हक

High court news

HC News: पुंदाग 39.49 डिसमिल म्यूटेशन घोटाला: हलका कर्मचारी शशि भूषण सिंह को हाईकोर्ट से राहत नहीं, 1185 दिन की देरी माफ करने की मांग भी खारिज

High court news

HC News: जमीन की रजिस्ट्री रोकने का सरकारी हथियार खत्म! हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22ए को किया रद्द

Leave a Comment