State News

Amicus Curiae: राज्य में 8056 ग्राम कचहरी में मात्र 5826 पद पर ही न्याय मित्र कार्यरत, दो माह में होगी बहाली

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Jun, 2024
3 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jobs
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Amicus Curiae: बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम कचहरी को सुचारू बनाए रखने के लिए कचहरी सचिव और न्याय मित्रों के खाली पदों को भरा जाएगा। इस बाबत पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों, जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया है।

राज्य में 8056 ग्राम कचहरी में से मात्र 5826 पद पर ही न्याय मित्र कार्यरत हैं। 2230 पद रिक्त हैं। जबकि कचहरी सचिव के 6656 पद भरे हुए हैं और 1400 पद खाली हैं। दोनों खाली पदों को दो महीने के भीतर भरने को कहा गया है। विभाग के पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक ग्राम कचहरी के लिए एक न्याय मित्र का संविदा के आधार पर नियोजित किया जाना है। जिन पंचायतों को नगरपालिका क्षेत्र में सम्मिललित कर लिया गया है, वहां न्याय मित्रों का पद समाप्त हो जाएगा। लेकिन बाकी ग्राम पंचायतों में न्याय मित्रों की बहाली की जानी है।

See also  झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन के खिलाफ हाईकोर्ट में एक और जनहित याचिका दाखिल

चूंकि, ग्राम कचहरी न्याय मित्रों के पद खाली होने से संबंधित ग्राम कचहरियों की कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए ऐसे पंचायतों में 60 दिनों के भीतर बिहार ग्राम कचहरी न्याय मित्र नियमावली 2007 के आलोक में रोस्टर क्लियरेंस करते हुए नियोजन किया जाएगा। रोस्टर क्लियरेंस जिलाधिकारी के माध्यम से किया जाएगा।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी का यह दायित्व होगा कि वे अभियान चलाकर संबंधित ग्राम कचहरी की नियोजन समिति द्वारा नियोजन कराना सुनिश्चित करेंगे। विभाग ने इस पत्र को आवश्यक समझते हुए कार्रवाई करने को कहा है। ग्राम कचहरी सचिव और न्याय मित्रों को संविदा पर बहाल किया जाता है। सचिव को छह हजार तो न्याय मित्र को 7000 मासिक मानदेय दिया जाता है।

See also  Court News: घर जलाने के मामले में सपा विधायक Irfan Solanki को सात साल सजा, गई विधायकी

खाली पद: जिला सचिव. न्याय मित्र

अररिया 46 75

अरवल 14 39

औरंगाबाद 6 18

बांका. 28 36

बेगूसराय 43 53

भागलपुर 39 69

भोजपुर 40 74

बक्सर 19 24

दरभंगा 22 34

गया 50 89

गोपालगंज 46 78

जमुई 39 24

जहानाबाद 25 48

कटिहार 47 73

खगड़िया 4 21

किशनगंज 31 47

लखीसराय 30 40

मधेपुरा 5 19

मधुबनी 62 147

मुंगेर 4 1

मुजफ्फरपुर 62 158

नालंदा 66 59

नवादा 40 70

प. चम्पारण 58 60

पटना 60 75

पूर्वी चम्पारण 74 106

पूर्णिया 31 40

रोहतास 61 81

समस्तीपुर 79 112

सारण 52. 79

शेखपुरा 11 15

शिवहर 11 20

सीतामढ़ी 49 94

See also  HC News: BOI बैंक मैनेजर को मिली बड़ी राहत, HC ने कहा- सजा बहुत कठोर, दो वेतन वृद्धि रहेगी रोक

सीवान 48 73

सुपौल 34 65

वैशाली 56 94

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment