Civil Court News

Court News: एक्सट्रीम बार कांड में आरोपियों को मात्र 6 दिन में मिली जमानत, पुलिस नहीं दे पाई कोई सबूत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
extrem bar firing
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Court News: एक्सट्रीम बार कांड में आरोपियों को मात्र 6 दिन में मिली जमानत, पुलिस नहीं दे पाई कोई सबूत रांची के चुटिया थानाक्षेत्र के रेडिशन ब्लू के सामने एक्सट्रीम बार में हुए डीजे हत्याकांड मामले में एक अपडेट आया है। रांची सिविल कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार बार के संचालक विशाल, उदय सिंह, पंकज अग्रवाल और रवि कुमार को प्रदान की है।

घटना 26 मई को रात घटी थी, जिसमें संदीप प्रमाणिक उर्फ डीजे सैंडी की मौत हो गई थी। जिसके बाद 28 मई को पुलिस ने मारपीट के आरोप में बार के मालिक उदय शंकर सिंह, बार का लीज होल्डर विशाल सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनकी ओर से 30 मई को जमानत याचिका दाखिल की गई थी।

See also  CC News: चार्जशीट में देरी पर सस्पेंडेड IAS विनय चौबे को राहत, ACB कोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल

केस डायरी में कुछ भी नहीं

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शमीर अखौरी ने बताया कि न्यायिक दंडाधिकारी शंभू महतो की अदालत में चारों की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बहस की। बहस के बाद केस डायरी की मांग की गई, लेकिन केस डायरी में ऐसा कुछ नहीं इंगित था जिससे कि आरोपियों को जेल में रखा जाए। पुलिस ने पुख्ता सबूत नहीं दिया इसके आधार पर अदालत में जमानत की सुविधा प्रदान कर दी। चारों को सोमवार को ही जमानत की सुविधा अदालत में प्रदान कर दी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment