high court news

भाजपा विधायक समरी लाल के निर्वाचन मामले में अब इस दिन होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Jan, 2024
1 min read 1.2k views
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा विधायक समरी लाल के जाति प्रमाणपत्र के मामले में एकलपीठ के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सात फरवरी को सुनवाई होगी।

सोमवार को जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने आंशिक सुनवाई के बाद सात फरवरी की तिथि निर्धारित की।

समरी लाल ने उनके जाति प्रमाणपत्र को अवैध घोषित किए जाने के राज्य छानबीन समिति के आदेश को एकलपीठ में चुनौती दी थी। एकलपीठ ने समिति के आदेश को रद्द कर दिया था और सरकार को दोबारा जांच के आदेश दिए थे।

समरी लाल ने भी दाखिल की है याचिका

इस आदेश को कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश बैठा ने खंडपीठ में चुनौती दी है। जबकि समरी लाल ने एकल पीठ के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें सरकार को दोबारा जांच करने की छूट प्रदान की गयी है।

See also  Land Scam: आर्किटेक्ट विनोद सिंह को राहत के लिए करना होगा इंतजार, ईडी ने जवाब के लिए मांगा समय

समरी के निर्वाचन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई दस को कांके के भाजपा विधायक समरी लाल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में दस जनवरी को सुनवाई होगी।

उनके निर्वाचन को कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश बैठा ने चुनौती दी है। सोमवार को सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गयी। जिसे अदालत ने मंजूर करते हुए सुनवाई 10 जनवरी को निर्धारित की।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment