high court news

एडीजी प्रिया दुबे के पति संतोष कुमार दुबे की अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर हाई कोर्ट की रोक

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ADG Priya dubey husband Santosh dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट ने एडीजी प्रिया दुबे के पति आरपीएफ डीआईजी संतोष कुमार दुबे को बड़ी राहत प्रदान की है। अदालत ने संतोष कुमार दुबे को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश पर रोक लगा दी है।

अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को निर्धारित की गई है। संतोष दुबे वर्तमान में डीआईजी आरपीएफ पद पर लखनऊ में पदस्थापित हैं। 

इससे पहले पांच अक्टूबर 2023 को झारखंड हाई कोर्ट ने संतोष कुमार दुबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश पर रोक लगा दी थी। लेकिन पांच दिसंबर को रेलवे बोर्ड ने रोक के बावजूद 1802 ( ए) इंडियन इस्टैब्लिशमेंट कोड के तहत संतोष कुमार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी।

एडीजी प्रिया दुबे के पति संतोष की झारखंड में रही पोस्टिंग

एडीजी प्रिया दुबे के पति संतोष कुमार दुबे चक्रधरपुर, धनबाद और रांची डिवीजन में पदस्थापित थे। इस दौरान उनपर 1.48 करोड रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला सीबीआई ने दानापुर में 10 जुलाई 2013 को केस दर्ज किया था।

See also  केजरीवाल की जमानत रद कराने पहुंची ED से दिल्ली हाईकोर्ट का सवाल- क्या CM को फिर से गिरफ्तार करेंगे?

इसके बाद संतोष कुमार दुबे के खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई। मामले में सीबीआई ने 28 जून 2022 को संतोष और उनकी IPS पत्नी प्रिया दुबे एवं अन्य खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

इसके बाद संतोष कुमार ने विभागीय कार्यवाही को निरस्त करने के लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जवाब दाखिल नहीं होने पर कोर्ट ने संतोष कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई पर रोक लगा थी।

इसी बीच उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई। इसके खिलाफ हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर इसे चुनौती 
दी गई। इस पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट में संतोष कुमार दुबे को अनिवार्य सेवानिवृत्ति 
के आदेश पर आदेश पर रोक लगा दी। 

See also  संजीवनी बिल्डकॉन मामले में आरोपी अनिता नंदी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई से इनकार
Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment