मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

सेना के भूमि घोटाले में IAS छवि रंजन की जमानत पर हाई कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

IAS Chhavi Ranjan
---Advertisement---

झारखंड हाई कोर्ट में बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदातल ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

जस्टिस दीपक रौशन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने 20 दिसंबर को अगली सुनवाई निर्धारित की है। ईडी कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

छवि रंजन सहित सात को ईडी ने किया है गिरफ्तार

बता दें कि इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर 13 अप्रैल को ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड, मुहर एवं अन्य कागजात ईडी को मिले थे।

जिसके बाद 14 अप्रैल को ईडी ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन पर जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ करने का आरोप था, बाद में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को इस मामले में संलिप्तता के आधार पर चार मई को गिरफ्तार किया गया था। जमीन खरीद बिक्री मामले को लेकर बरियातू थाना में छवि रंजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

बिना अनुमति के चैंबर में बदलाव पर 48 वकीलों को नोटिस

लॉयर्स चैंबर में बिना अनुमति के बदलाव करने पर हाई कोर्ट ने 48 वकीलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वकीलों से यह बताने को कहा गया है कि क्यों नहीं उनके चैंबर का आवंटन रद्द कर दिया जाए। नोटिस मिलने के बाद सभी को जवाब दाखिल करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने सभी वकीलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जारी नोटिस में कहा गया है कि वकीलों को जो चैंबर आवंटित किए गए हैं उनमें बदलाव किया गया है। बदलाव करने के पहले हाईकोर्ट से अनुमति नहीं ली गयी है। यह झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स ( अलॉटमेंट एंड ओक्यूपेंसी) रूल 2023 के नियम 20 का उल्लंघन है। नियमों का उल्लंघन करने पर क्यों नहीं उनके चैंबर के आवंटन को रद्द कर दिया जाए।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

Leave a Comment