मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Bihar Caste Census: पटना हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

supreme_court_of_India
---Advertisement---

Bihar Caste Census: जातिगत जनगणना पर पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है।

सुप्रीम कोर्ट में वकील तान्याश्री ने अखिलेश कुमार की ओर से एक याचिका दाखिल की है। इस में पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।

एक अगस्त को पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) ने जातिगत जनगणना मामले में राज्य सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया था और इसके खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

इसे भी पढ़ेंः दहेज उत्पीड़न केस में तत्काल नहीं होगी गिरफ्तारी, SC का निर्देश; जानें काम की खबर

अब इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका यानी एसएलपी दायर की गई है। वहीं, नीतीश कुमार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ने कैविएट दाखिल कर गुहार लगाई है कि उसका पक्ष जाने बगैर कोई आदेश न दिया जाए।

पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती

बिहार में जाति-आधारित सर्वेक्षण (Bihar Caste Census) को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने वाले पटना हाई कोर्ट के हालिया आदेश के खिलाफ 3 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

याचिकाकर्ताओं में से अखिलेश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है। जिसमें मंगलवार (1 अगस्त) को पारित उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी गई है।

बिहार में जाति-आधारित सर्वेक्षण के लिए हरी झंडी

पटना हाई कोर्ट ने एक अगस्त को पारित अपने फैसले में कई याचिकाओं को खारिज करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को बिहार में जाति-आधारित सर्वेक्षण के लिए हरी झंडी दे दी।

इसे भी पढ़ेंः Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी सर्वे पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC में सुनवाई आज, मुस्लिम पक्ष की रोक की मांग

इससे पहले 4 मई को उसने सर्वेक्षण पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था जो सात जनवरी को शुरू हुआ था और 15 मई को पूरा होने वाला था।

सर्वेक्षण केवल केंद्र की तरफ से किया जा सकता है!

पटना हाई कोर्ट के समक्ष दायर याचिकाओं में तर्क दिया गया कि सर्वेक्षण केवल केंद्र की तरफ से किया जा सकता है। बिहार सरकार चुनावों में फायदा पाने के लिए ऐसा कर रही है।

इसे भी पढ़ेंः Gyanvapi Case: ज्ञानवापी का सर्वे जारी रहेगा, इलाहाबाद HC ने सुनाया फैसला

पटना हाई कोर्ट ने एक अगस्त को याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा, हम राज्य की कार्रवाई को पूरी तरह से वैध पाते हैं, जिसे न्याय के साथ विकास प्रदान करने के वैध उद्देश्य के साथ उचित क्षमता के साथ शुरू किया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

Leave a Comment

CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam