Civil Court News

Breaking: जीना नहीं चाहते हैं पूर्व विधायक संजीव सिंह, अदालत से मांगी इच्छामृत्यु

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Jul, 2023
1 min read 1.2k views
Ex-mla-sanjeev-singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dhanbad: धनबाद से एक बेहद ही चौकाने वाली खबर आ रही है। झरिया विधायक संजीव सिंह ने अपनी जिंदगी से तंग आकर इच्छामृत्यु देने की मांग की है। इस खबर के बाद लोग हैरान हैं।

विधायक संजीव सिंह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के मामले मे छह वर्षों से जेल में बंद हैं। उनका इलाज धनबाद के एनएमसीएच में किया जा रहा है।

विधायक संजीव सिंह धनबाद की अदालत में आवेदन दाखिल कर इच्छामृत्यु देने की गुहार लगाई है। उनके अधिवक्ता मो जावेद ने कहा है कि बेहतर इलाज उनका संवैधानिक अधिकार है।

विधायक संजीव सिंह ने बेहतर इलाज की मांगी थी सुविधा

लेकिन उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। वह 14 दिन से एनएमसीएच में जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं लिहाजा वह घुट घुट कर जीना नहीं चाहते उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए।

See also  चेक बाउंसः गदर टू की अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 2.5 करोड़ के धोखाधड़ी के मामले में 28 अगस्त को सुनवाई

बता दें कि विधायक संजीव सिंह के बेहतर इलाज के लिए सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल भेजे जाने के आवेदन पर अदालत में सुनवाई हुई थी।

सुनवाई के दौरान अदालत में जेल प्रशासन से संजीव सिंह की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट सौंपी थी। जिस पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था।

इसके पूर्व 22 जुलाई को अदालत मे एसएनएमसीएच एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद के कार्यालय द्वारा रिपोर्ट अदालत में पेश किया गया था।

एसएमसीएच ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पूर्व में संजीव सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजे जाने की अनुशंसा की गई थी।

सीएमओ ने कहा कि धनबाद में हो सकता इलाज

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय के रिपोर्ट में बताया गया था कि संजीव सिंह की जो बीमारी है उसका इलाज धनबाद के एशियन जलाल व अशर्फी अस्पताल में उपलब्ध है।

See also  ध्रुव राठी को कोर्ट से मिली मोहलत, भाजपा नेता द्वारा दायर मानहानि केस में जवाब देने के लिए मिला समय

जिस पर संजीव सिंह के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने कहा था कि संजीव सिंह की हालत अस्पताल में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।

यदि समय पर बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिली तो कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। संजीव सिंह का कई दिनों से यूरिन डिस्चार्ज नहीं हो रहा है।

उनका बीपी बढ़ा हुआ है उनकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है वह सभी बात को भूल जा रहे हैं ऐसी स्थिति में उन्हें अविलंब उनके खर्चे पर ही सही सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में भेजा जाना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment