Civil Court News

चेक बाउंसः गदर टू की अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 2.5 करोड़ के धोखाधड़ी के मामले में 28 अगस्त को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Aug, 2023
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
amisha-patel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: चेक बाउंस से जुड़े अभिनेत्री अमीषा पटेल के मामले में रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने प्रार्थी के गवाह का प्रति परीक्षण करने के लिए समय की मांग की। इस पर प्रार्थी के अधिवक्ता ने समय मांगे जाने का विरोध किया।

अधिवक्ता ने कहा कि गवाह दो से कोर्ट आ रहा है। ऐसे में अब गवाह को गवाही से मुक्त किया जाए। अदालत ने गवाह को मुक्त कर दिया।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तिथि तय की है। उस दिन प्रार्थी की ओर से गवाह नंबर दो को प्रस्तुत किया जाएगा।

पिछली सुनवाई के दौरान अमीषा पटेल की ओर से शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह की ओर से गवाही का प्रति परीक्षण नहीं किया गया। इससे कोर्ट ने उन पर पांच सौ का हर्जाना लगाया था।

See also  रांचीः चेक बाउंस में सजायाफ्ता आकाश सामंत की सजा बरकरार, न्यायायुक्त ने खारिज की अपील

इसे भी पढ़ेंः Promotion: हाई कोर्ट ने कहा- चतुर्थवर्गीय कर्मियों की प्रोन्नति पर लें निर्णय

पिछली सुनवाई के दौरान अजय कुमार सिंह की ओर से गवाह दीपू सिंह की गवाही दर्ज कराई गई। लेकिन आरोपी की ओर से उनके वकील ने गवाह का प्रति परीक्षण नहीं किया।

इस दौरान उनकी ओर से अदालत से समय की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता के वकील बिजयलक्ष्मी श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया।

इसे भी पढ़ेंः रामगढ़ में भगवान राधाकृष्ण मठ की 11.5 एकड़ जमीन घोटालाः HC ने सीबीआई और ईडी से मांगा जवाब

अमीषा पटेल पर लगा है 500 का हर्जाना

उनकी ओर से अमीषा पटेल का जमानत रद करने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने अमीषा पटेल के वकील की ओर से समय मांगे जाने पर 500 का हर्जाना लगाया।

See also  रामगढ़ में भगवान राधाकृष्ण मठ की 11.5 एकड़ जमीन घोटालाः HC ने सीबीआई और ईडी से मांगा जवाब

हर्जाने की राशि नजारत या शिकायतकर्ता के पास जमा किया जा सकता है। साथ ही मामले की अगली सुनवाई की सात अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। उस दिन गवाह का जिरह किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः Gyanvapi Case: SC ने कहा ज्ञानवापी के ASI सर्वे से क्या दिक्कत है? मस्जिद पक्ष बोला- अतीत के घाव हरे होंगे

बता दें की अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को चेक बाउंस के आरोप में अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा किया था।

अमीषा पटेल ने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये लेने का आरोप है। एकारनामा के अनुसार फिल्म नहीं बनी तो पैसे की मांग की।

See also  स्वास्थ्य सचिव कोरोना संक्रमित, जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट से मांगा समय

इस पर उनकी ओर से अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपये का दो चेक दिया। जो बाउंस हो गया था। इसके बाद अजय सिंह ने मुकदमा किया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment

CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC
CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC