high court news

HC News: सहमति से बने शारीरिक संबंध को नहीं माना जा सकता दुष्कर्म, शादी के झूठे वादे पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High court news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए यह स्पष्ट किया है कि अगर दो वयस्कों के बीच सात वर्षों से अधिक समय तक सहमति से शारीरिक संबंध रहे हों और यह साबित न हो कि पुरुष की शुरू से ही शादी करने की मंशा नहीं थी तो इसे शादी के झूठे वादे पर किया गया दुष्कर्म (रेप) नहीं माना जा सकता।

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की पीठ ने याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और गिरिडीह के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा पारित संज्ञान आदेश सहित पूरी आपराधिक कार्यवाही को रद कर दिया।

कोर्ट ने आरोपी लालू महथा के खिलाफ दर्ज एफआईआर, संज्ञान आदेश समेत पूरी आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। मामला गिरिडीह महिला (सदर) थाना से जुड़ा है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसके आधार पर गिरिडीह के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने 16 अगस्त 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एन) के तहत संज्ञान लिया था। इसके खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

See also  श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में सजायाफ्ता तीनों आरोपियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने निचली अदालत से मिली आजीवन कारावास की सजा को किया निरस्त

2016 में शादी समारोह में हुई थी दोनों की मुलाकात

प्राथमिकी के मुताबिक युवती और याचिकाकर्ता की मुलाकात 2016 में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। शिकायत में कहा गया था कि 20 दिसंबर 2022 को आरोपी महिला को रांची लेकर आया। अगले दिन 21 दिसंबर को एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद आरोपी ने उससे संबंध खत्म कर लिया। 2 अप्रैल 2023 को उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया। महिला ने जब आरोपी के पिता से संपर्क किया तो आरोप है कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

करीब सात साल तक संबंध में रहने के बाद अप्रैल 2023 में आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया और उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 376 के तहत चार्जशीट दाखिल की।

See also  हैवियस कार्पसः हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई के लिए किया विशेष आग्रह, परिजनों के गायब होने का आरोप

शुरुआत से शादी की नीयत नहीं होने का आरोप नहीं

हाईकोर्ट में आरोपी की ओर से कहा गया कि दोनों के बीच सात साल से अधिक समय तक संबंध रहा और महिला बालिग थी। ऐसे में यह सहमति से बना संबंध था। राज्य सरकार ने याचिका का विरोध किया। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई विशिष्ट आरोप नहीं है कि आरोपी ने शुरुआत से ही महिला से शादी करने का इरादा नहीं रखा था।

कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि शादी का वादा तभी झूठा माना जाएगा, जब वादा करते समय ही उसे पूरा करने की नीयत नहीं हो और उसी झूठे वादे के आधार पर महिला को शारीरिक संबंध के लिए तैयार किया गया हो। बाद में शादी का वादा पूरा नहीं करना अपने आप में झूठा वादा नहीं माना जा सकता।

केवल शादी के वादे से मुकरना अपने आप में दुष्कर्म नहीं: अदालत

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि शादी का वादा झूठा वादा तभी कहलाएगा जब वादा करते समय ही व्यक्ति की मंशा उसे पूरा करने की न हो और उसका मकसद केवल महिला को धोखे में रखकर संबंध बनाना हो।

See also  Sexual abuse case: सीबीआई जांच की मांग पर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव व डीजीपी को जारी किया नोटिस, सुनील तिवारी की पत्नी ने दाखिल की है याचिका

हाईकोर्ट ने कहा कि केवल वादे से मुकर जाना झूठा वादा नहीं कहलाता. इस मामले में ऐसी कोई विशिष्ट शिकायत नहीं है कि याचिकाकर्ता की शुरुआत से ही शादी करने की नीयत नहीं थी।

अदालत ने कहा कि सात साल तक बिना किसी विरोध के बने शारीरिक संबंध स्पष्ट रूप से दो वयस्कों के बीच सहमति से बनाए गए संबंध को दर्शाते हैं. शादी से इनकार करने पर दर्ज कराई गई FIR के आधार पर इसे दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,374 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment