high court news

HC News: कोयला कारोबारी LB Singh के 160 करोड़ का म्युचूअल फंड फ्रीज करने पर HC ने ED से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में एलबी सिंह और उनकी पत्नी आरती सिंह के फ्रीज किए गए म्यूचुअल फंड को रिलीज करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि ईडी ने कोयला घोटाले में दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान करीब 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड फ्रीज किए हैं। इनमें एलबी सिंह से जुड़ी कंपनी देव प्रभा माइनिंग एंड इंफ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर करीब 60 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी आरती सिंह से संबंधित करीब 26 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

See also  Liquor Scam News: शराब माफिया योगेंद्र तिवारी से आठ दिन तक रिमांड पर पूछताछ करेगी ईडी

प्रार्थियों ने ईडी की ओर से म्यूचुअल फंड फ्रीज किए जाने की कार्रवाई को नियमों के विपरीत बताते हुए इन्हें रिलीज करने की मांग की है। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए।

ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को नियमानुसार बताते हुए इसका बचाव किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने ईडी को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,374 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment