high court news

जज की जमीन पर कब्जाः भूमाफिया और जमीन दलालों पर सरकार ने दर्ज किए 190 मामले, हाई कोर्ट को दी जानकारी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड में जमीन पर जबरन कब्जा करने और जमीन दलाली करने वाले 162 लोगों के खिलाफ 190 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य सरकार जमीन दलालों और जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती कर रही है।

महाधिवक्ता राजीव रंजन ने यह जानकरी झारखंड हाई कोर्ट को दी। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एमवाई इकबाल की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने के मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई।

सरकार ने रांची शहर की सुरक्षा और पेट्रोलिंग से संबंधित जानकारी भी अदालत को दी। इस पर हाई कोर्ट ने सरकार को क्राइम रिपोर्टिंग डाटा और यौन अपराधों से संबंधित जानकारी पेश करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी।

See also  Ranchi/H Court: बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के दो और आरोपियों को मिली जमानत

सुनवाई के दौरान सरकार ने रांची शहर के पेट्रोलिंग प्लान की भी जानकारी दी गई। अदालत को बताया गया कि शहर में 30 पीसीआर वैन, 62 टाइगर मोबाइल, 15 हाई पेट्रोलिंग वाहन, 18 शक्ति कमांडों सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गए हैं।

जमीन दलालों पर हो रही कार्यवाही

दलालों पर कार्यवाही की जा रही है। पेट्रोलिंग पार्टी की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पूरी रात पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।

रांची में 17 स्थानों पर पर वाहनों की जांच के लिए बैरिकेडिंग की गयी है। अदालत को बताया गया कि रांची जिले में 646 सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। 536 स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं।

See also  Jharkhand News/H Court: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसलाः अवैध बिजली ड्यूटी वृद्धि रद्द, उपभोक्ताओं को रिफंड का आदेश, 2021 का संशोधन अधिनियम असंवैधानिक घोषित

ट्रैफिक पुलिस सेल को 118 कॉलर कैमरा मुहैया कराया गया है। जिसमे एचडी कैमरा एवं ऑडियो विजुअल सुविधा उपलब्ध है।

बता दें कि 25 जून को फतेउल्ला रोड स्थित सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एमवाई इकबाल की जमीन की चारदीवारी जमीन दलालों ने तोड़ दिया था और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।

वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने सभी को खदेड़ा था। घटना की जानकारी मीडिया में आने के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment