high court news

Ranchi/H Court: बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के दो और आरोपियों को मिली जमानत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 17 Jul, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी प्रियरंजन सहाय और विपिन सिंह की जमानत अर्जी पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की कोर्ट ने दोनों को जमानत प्रदान कर दी। पूर्व में पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने प्रियरंजन सहाय और विपिन सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। 16 अप्रैल 2024 को जमीन कारोबारी प्रियरंजन सहाय , मोहम्मद इरशाद, विपिन सिंह और जेएमएम नेता अंतू तिर्की को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले 15 अप्रैल को ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत कई जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। गिरफ्तारी के बाद से प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह एवं अन्य आरोपी जेल में बंद हैं।

See also  Promotion: CI से CO की प्रोन्नति पर लगी रोक हटाते हुए हाई कोर्ट ने कहा- जल्द पूरी करें प्रक्रिया
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment