high court news

Court News: मोदी चोर वाले बयान मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई टली

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Jan, 2022
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Congress leader Rahul Gandhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Court News सभी मोदी चोर हैं, बयान वाले मामले में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई। यह मामला जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। लेकिन इस मामले में आज सुनवाई नहीं हो सकी।

हालांकि अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित नहीं की गई है। दरअसल, हाईकोर्ट में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिर्फ अतिआवश्यक मामलों की सुनवाई हो रही है। इसलिए राहुल गांधी वाले मामले में सुनवाई नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़ेंः Gang Rape with Minor: अदालत ने मरते दम तक जेल में रहने की तीनों को सुनाई सजा

See also  Jharkhand News/Jhalsa: मध्यस्थता से होती है समाज की जीत- जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान मोरहाबादी मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी मोदी नाम वाले चोर होते हैं। इसके खिलाफ सिविल कोर्ट में प्रदीप मोदी ने शिकायतवाद दर्ज कराया है। शिकायत वाद में कहा गया है कि राहुल गांधी के बयान बहुत ही आपत्तिजनक है।

उनके बयान से गहरा आघात लगा है। प्रदीप मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। हालांकि पूर्व में अदालत ने उनके खिलाफ किसी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

See also  High Court News: 750 करोड़ के शराब घोटाले में भूपेंद्र सिंह भाटिया की अग्रिम जमानत खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment