Civil Court News

Court News: जज के सजा सुनाते ही अदालत की बिल्डिंग से कूदा चोरी का आरोपी, अस्पताल में हो रहा इलाज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Nov, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court logo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Madhya Pradesh: Court News मध्यप्रदेश के रीवा के जिला सिविल कोर्ट में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए। अदालत द्वारा एक आरोपी को सजा सुनते ही वह अदालत की बिल्डिंग से कूद गया। आरोपी के खिलाफ चोरी और हाउस ट्रेसपास का मुकदमा चल रहा था और उसे पेशी में लाया गया था, जहां उसकी सजा का फैसला होना था।

दरअसल, आरोपी जितेंद्र सोंधिया को 2009 में चोरी और हाउस ट्रेसपास के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया था। कुछ दिनों पहले ही उसे पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया था। उसी मामले में फैसला होना था। जब जज ने आरोपों को सही बताते हुए जैसे ही फैसला सुनाना शुरू किया तो आरोपी कोर्ट रूम से बाहर निकला और पहली मंजिल से कूद गया।

See also  Jharkhand News/Sentence: 204 किलो गांजा तस्करी मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा, 3-3 लाख का जुर्माना

इसे भी पढ़ेंः Factionalism: रांची जिला बार संघ में गुटबाजी से नुकसान, अनिश्चित काल के लिए बंद हुई रोजाना दो लाख की कमाई

इस दौरान आरोपी नीचे बैठे वकीलों पर जा गिरा, जिससे कुछ वकीलों को भी चोटें आई है। आरोपी जीतेंद्र भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस और वकीलों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना में आरोपी को भी गंभीर चोंटे आई हैं और आनन फानन में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसका जेल वारंट भी जारी किया जा चुका है। हैरानी की बात है कि कोर्ट रूम के बाहर पुलिस ने आरोपी को हथकड़ी नहीं लगाईं थी जिससे उसे भागने का मौका मिल गया।

See also  Ranchi/H Court: हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला के तहत 100 सीट सुरक्षित रखने का दिया निर्देश

एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि 2009 के एक मामले में जीतेंद्र सोंधिया आरोपी था और उसे आज कोर्ट पेशी में लाया गया था। यहां आरोपी भागने के चक्कर में कोर्ट की बिल्डिंग से कूद गया। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment