high court news

Heavies Corpus: हाईकोर्ट के अधिवक्ता रजनीश वर्धन को बिना कारण बताए पटना पुलिस उठा ले गई, पत्नी ने दाखिल की हैवियस कॉर्पस याचिका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Nov, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Heavies Corpus रांची के सुखदेव नगर के इंद्रपुरी में रहने वाले झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता रजनीश वर्धन को पटना पुलिस बिना कारण बताए ही रविवार की देर रात उठा कर ले गई। इस दौरान पुलिस ने न तो उन्हें ले जाने की कोई सूचना दी और न ही परिजनों के पूछने पर कुछ बताया।

इस दौरान अधिवक्ता की पत्नी द्वारा पूछने पर भी पुलिस ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद अधिवक्ता की पत्नी श्वेता प्रियदर्शनी ने आठ नवंबर को हाईकोर्ट में हेवियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका दाखिल कर पति को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की गुहार लगाई है।

See also  जस्टिस एमएस रामचंद्र राव होंगे झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, कोलेजियम ने केंद्र को भेजी सिफारिश

इसे भी पढ़ेंः Teacher Appointment: चार साल बाद नियमों में नहीं हो सकता बदलाव, निदेशक के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे शिक्षक

इस याचिका पर आज (मंगलवार) को हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है। पत्नी की ओर से दाखिल याचिका में कहा है कि पटना पुलिस रविवार की रात एक बजे सुखदेवनगर थाना की पुलिस के साथ सुखदेव नगर के इंद्रपुरी रोड 13 स्थित उनके आवास पर पहुंची।

इसके बाद उनके पति को साथ चलने को कहा। पति और परिजनों द्वारा पति को ले जाने का कारण पूछने पर पुलिस ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। वकील ने जब कारण जानना चाहा तो पुलिस ने पिटाई करने की धमकी दी। पटना पुलिस की इस कार्रवाई से वकीलों में गुस्सा है। वकीलों का कहना है कि बिना किसी ट्रांजिट रिमांड के पुलिस का इस तरह किसी को ले जाना गैर कानूनी है।

See also  पूर्व मंत्री बंधु तिर्की पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराकर भूल गए अधिकारी, डेढ़ साल से इंतजार कर रहा कोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment