मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: आईपीएस अमिताभ ठाकुर को मिली जमानत, बसपा सांसद अतुल राय न्यायिक हिरासत में

court logo
---Advertisement---

Lucknow: Court News लखनऊ की एक अदालत ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती व उसके गवाह की आत्मदाह से हुई मौत के मामले में अभियुक्त बसपा सांसद अतुल राय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में अभियुक्त पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को जमानत प्रदान कर दी। सुनवाई के दौरान अतुल राय को प्रयागराज की नैनी जेल से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था।

सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने अभियुक्त सांसद अतुल राय का 11 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 27 अक्टूबर को अदालत ने इस मामले में न्यायिक रिमांड के लिए अभियुक्त अतुल राय को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पेश करने का आदेश दिया था। घोसी से बसपा सांसद अतुल राय एक अन्य आपराधिक मामले में प्रयागराज की नैनी जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

इसे भी पढ़ेंः Atrocities against SC-ST: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एससी-एसटी के खिलाफ अत्याचार अतीत की बात नहीं, समाज की हकीकत है

27 अगस्त, 2021 को इस मामले की एफआइआर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने थाना हजरतगंज में आईपीसी की धारा 120बी, 167, 195ए, 218, 306, 504 व 506 के तहत दर्ज कराई थी। जिसमें अतुल राय के साथ ही पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अमिताभ ठाकुर को नामजद किया गया था। अमिताभ को उसी रोज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

अमिताभ के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है। सत्र अदालत से उनकी जमानत अर्जी भी खारिज हो चुकी है। गिरफ्तारी के दौरान खुद को पूर्व वरिष्ठ आईपीएस बताकर धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि के एक आपराधिक मामले में निरुद्ध अभियुक्त अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।

सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने अभियुक्त को 40 हजार की दो जमानते व इतनी ही धनराशि का निजी मुचलका दाखिल करने का आदेश दिया है। बीते 12 अक्टूबर को अमिताभ ठाकुर को इस मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 27 अगस्त को इस मामले की एफआइआर उपनिरीक्षक धनंजय सिंह ने थाना गोमतीनगर में दर्ज कराई थी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment