मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Defamation: मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सूरत कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी

Congress leader Rahul Gandhi
---Advertisement---

Surat: Defamation Gujarat court summons Rahul Gandhi: कांग्रेसी नेता राहुल गांधी गुजरात के सूरत की एक अदालत के समक्ष पेश हुए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दाखिल आपराधिक मानहानि मामले अपना बयान दर्ज कराया। यह तीसरी बार है जब वे 2019 के मामले में अदालत में पेश हुए।

अदालत ने राहुल गांधी को अपना बयान दर्ज करने के लिए 29 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच पेश होने का निर्देश दिया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल दोपहर में सूरत हवाई अड्डे पर उतरे और शहर के अठवालिंस इलाके में स्थित अदालत पहुंचे।

अप्रैल 2019 में की गई विवादित टिप्पणी पर मानहानि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एएन दवे ने उन्हें तलब किया था। इससे पहले राहुल गांधी 24 जून को कोर्ट में पेश हुए थे। इस दौरान दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए गए थे। इससे पहले इस मामले में अक्तूबर 2019 में हुई सुनवाई के दौरान राहुल गंधी ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार करने से इन्कार कर दिया था।  

इसे भी पढ़ेंः Fighting: आईएएस और डीजीएम के बीच मारपीट मामले में 25 नवंबर को सुनवाई
 
राहुल गांधी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरनेम वालों को चोर कहकर संबोधित करने वाली आप्पतिजनक टिप्प्णी पर गुजरात में भाजपा विधायक पुरनेश मोदी द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पहले भी कई बार सुनवाई हो चुकी है। पुरनेश मोदी वर्तमान में गुजरात सरकार में मंत्री हैं।

भूपेंद्र पटेल सरकार में उनके पास सड़क एवं भवन, परिवहन, नागरिक उड्डयन और पर्यटन तथा तीर्थ विकास विभाग का प्रभार है। दरअसल, कर्नाटक में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 13 अप्रैल 2019 को विवादित टिप्पणी की थी।

उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है? नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी इन सभी का सरनेम कॉमन क्यों है। इस मामले में कोर्ट ने पिछली सुनवाई में तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी और भाषण रिकॉर्ड करने वाले निर्वाचन आयोग के वीडियो रिकॉर्डर के बयान दर्ज करवाए थे।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment