मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला जाबर आलम दोषी करार

court logo
---Advertisement---

Ranchi: Rape रांची के पोक्सो की विशेष अदालत ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के अभियुक्त जाबर आलम को दोषी करार दिया है। अदालत ने भारतीय दंड विधान की धारा 376 एवं पोक्सो की धारा 4 के तहत दोषी पाया है।

उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। अभियुक्त पर रांची के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इस घटना को लेकर सदर थाना में 6 सितंबर 2018 को बच्ची की चाची ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जाबर आलम पर आरोप है कि अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही उक्त बच्ची को उठाकर जबरदस्ती की थी। मेडिकल जांच में भी बात सामने आई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाहों को अदालत में प्रस्तुत किया गया था।

इसे भी पढ़ेंः सीडब्ल्यूसी- जेजे बोर्ड में नियुक्ति नहीं पर हाईकोर्ट ने सामाजिक कल्याण सचिव को किया तलब

रिश्वत लेने वाले सहायक अभियंता को नहीं मिली जमानत

रांची एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत ने रिश्वत लेने के आरोपित भरनो गुमला के सहायक अभियंता वरुण कुमार रंजन की जमानत याचिका सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत खारिज कर दी।

सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता ने जमानत देने का आग्रह किया। जबकि एसीबी के विशेष लोक अभियोजक एके गुप्ता ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एसीबी टीम ने रिश्वत लेते 18 अगस्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

वह प्रमोद नायक नामक व्यक्ति से रिश्वत ले रहा था। मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण के लिए 3.83 लाख कार्यादेश मिला था। काम पूरा होने पर उसको 1.45 लाख का भुगतान मिला था। शेष 2.38 लाख के भुगतान के लिए जब सहायक अभियंता वरुण रंजन से मिला तो कहा कि जब तक 30 हजार रुपये नहीं दोगे तब तक एनबी बुक में इंट्री नहीं करेंगे। इसके बाद अदालत ने सहायक अभियंता वरुण रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

Leave a Comment