मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी हीरालाल की जमानत याचिका खारिज

civil court of ranchi
---Advertisement---

Ranchi: रांची की एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले (National Games Scam) मामले के आरोपी तत्कालीन सीनियर एथलेटिक कोच सह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एसएजी सेंटर, रांची के प्रभारी हीरालाल दास की जमानत याचिका सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने हीरालाल की जमानत याचिका खारिज कर दी।

आरोपी पर 15 करोड़ से अधिक के घोटाले में शामिल होने का आरोप है। आरोपी 7 जुलाई 2021 से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है। हीरालाल ने झारखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थई। सुनवाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने बीते 21 जून को अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी। इसी के बाद से हीरालाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ेंः शिक्षक नियुक्तिः आदेश का पालन नहीं होने पर हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव से पूछा स्पष्टीकरण

नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार

रांची के पोक्सो की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के अभियुक्त जयपाल सिंह मुंडा को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा के बिन्दु पर सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। अभियुक्त के खिलाफ पीड़िता ने बुंडू महिला थाना में नामजद प्राथमिकी जनवरी 2018 में दर्ज करवायी ती।

अभियुक्त एवं पीड़िता के बीच प्रेम संबंध था। एक घटना के बाद पीड़िता विकलांग हो गयी। इसके बाद अभियुक्त ने शादी करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करवायी। एपीपी एके राय ने मामले की सुनवाई के दौरान चार गवाही दर्ज करवायी थी। अभियुक्त पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप था। अदालत ने इस आरोप से उसे दोष मुक्त कर दिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment