मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

जमीन विवादः सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरकार की याचिका खारिज

anamika_gautam_wife_of_nishikant_dubey
---Advertisement---

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court OF India) से जमीन खरीदारी से जुड़े गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) की पत्नी अनामिका गौतम (Anamika Gutam) को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने राज्य सरकार की ओर से दाखिल एसएलपी को खारिज कर दिया, जिसमें झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी।

झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन खरीद मामले में अनामिका गौतम के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस हेमंत गुप्ता की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि हाईकोर्ट का आदेश बिल्कुल सही है और उक्त आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने ओलंपिक में शामिल होने के लिए मधुकांत पाठक का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

झारखंड सरकार की ओर से हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर हाई कोर्ट के आदेश को रद करने की मांग की गई थी। अनामिका गौतम ने देवघर के एलकेसी धाम में अपनी कंपनी ऑनलाइन इंटरटेनमेंट प्रा.लि. के नाम से जमीन की खरीदारी की थी।

इस मामले में किरण कुमारी और विष्णुकांत झा ने देवघर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा गया था कि उन्होंने दस्तावेजों में हेराफेरी करते हुए जमीन की खरीदारी की है। इसके खिलाफ अनामिका गौतम ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर प्राथमिकी रद करने की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान अनामिका गौतम की ओर से कहा गया था कि इस मामले में उन्होंने कोई भी फर्जी दस्तावेज तैयार नहीं किया है। यह मामला सिविल विवाद से जुड़ा है। इसके बाद जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने 18 मार्च 2021 को अनामिका गौतम और उनकी कंपनी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद कर दिया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

Leave a Comment