high court news

हाईकोर्ट ने ओलंपिक में शामिल होने के लिए मधुकांत पाठक का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले (National Game Scam) के अभियुक्त मधुकांत पाठक को टोक्यो में होने वाले ओलंपिक (Olympic-2021) में शामिल होने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश झारखंड हाईकोर्ट ने दिया है। प्रार्थी मधुकांत पाठक की ओर से हाईकोर्ट में आईए याचिका दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की गई थी।

याचिका में कहा गया था इस साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में एक टीम के साथ उन्हें जाना है। इसलिए उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया जाए, ताकि वे ओलंपिक में शामिल हो सकें। इसको देखते हुए अदालत ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है।

See also  Ranchi: सड़क हादसे में जान गंवानेवाले अधिवक्ता परिवार को मिलेगा मुआवजा 50.90 लाख, बजाज आलियांज की याचिका खारिज

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, दहेज प्रताड़ना के आरोपी पति पर चलेगा हत्या का मुकदमा

अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि ओलंपिक से लौटने के बाद मधुकांत पाठक अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा कर देंगे। हाई कोर्ट के आदेश के बाद मधुकांत पाठक की ओर से सिविल कोर्ट में एक आवेदन के साथ हाई कोर्ट का आदेश दिया जाएगा।

इसके बाद एसीबी की कोर्ट उनका पासपोर्ट रिलीज कर देगी। बता दें कि मधुकांत पाठक को भी खेल घोटाला में आरोपित बनाया गया है। इस मामले की जांच एसीबी कर रही है। एसीबी ने मधुकांत पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

See also  झारखंड में सीआई से सीओ में होने वाली प्रोन्नति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

हाई कोर्ट ने पासपोर्ट जमा करने सहित अन्य शर्तों पर मधुकांत पाठक को जमानत दिया था। तभी से उनका पासपोर्ट निचली अदालत में जमा है। जिसको रिलीज करने के लिए उनकी ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment