मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

कोरोना दवाः हाईकोर्ट ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी मामले में सीआईडी के एडीजी को किया तलब

high court of jharkhand
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने रेमडेसिविर और अन्य जरूरी दवाओं की कालाबाजारी की जांच को संतोषजनक नहीं मानते हुए सीआईडी के एडीजी को हाजिर होकर जांच की जानकारी देने का निर्देश दिया है। अदालत दवाओं की कालाबाजारी के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में आरोपी राजीव सिंह को जेल भेज दिया गया है। एक अस्पताल संचालक और दवा दुकान संचालक का बयान दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी अनुसंधान जारी है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस पर अदालत ने महाधिवक्ता से मामले में ग्रामीण एसपी की भूमिका के बारे में सवाल किया।महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनकी ग्रामीण एसपी से बात हुई है। उस समय लोग रेमडेसिविर और अन्य जरूरी उपकरण और दवाओं के लिए परेशान थे। उस समय की परिस्थिति को देखते हुए ग्रामीण एसपी ने सिर्फ किसी को मदद पहुंचायी थी।

इसे भी पढ़ेंः जमीन विवादः Ex DGP डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय के घर तोड़ने पर HC की रोक

महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि एक स्थानीय अखबार में राजीव सिंह को समाजसेवी बताते हुए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसमें राजीव सिंह का फोन नंबर भी दिया गया था और जरूरतमंदों को उस फोन नंबर पर संपर्क करने को कहा गया था। जब किसी व्यक्ति ने ग्रामीण एसपी से मदद मांगी तो उन्होंने अखबार में प्रकाशित विज्ञापन का नंबर दे दिया और उसे अपनी गाड़ी से राजीव सिंह के पास भेज दिया।

महाधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में एसपी के बॉडीगार्ड और उनके ड्राइवर का बयान दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान जारी है। इस पर अदालत ने कहा कि अभी तक की जांच से वह संतुष्ट नहीं है। अदालत ने सीआईडी के एडीजी को अगले सप्ताह अदालत में हाजिर हो कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment