high court news

जमीन विवादः Ex DGP डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय के घर तोड़ने पर HC की रोक

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 May, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
former Jharkhand DGP dk pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस केपी देव की अदालत से जमीन से संबंधित मामले में राज्य के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय को राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पूनम पांडेय के खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। साथ ही, अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से विस्तृत जवाब तलब किया है।

अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि कांके चामा मौजा स्थित उक्त जमीन की कितने लोगों ने खरीदारी की है। क्या उनकी जमाबंदी रद करने को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है, या सिर्फ दो लोगों के ही खिलाफ कार्रवाई हो रही है। तीन सप्ताह में राज्य सरकार को इसकी जानकारी कोर्ट में दाखिल करनी है।

See also  एक्टिंग चीफ जस्टिस एसएन प्रसाद ने कहा- राज्य के अधिवक्ताओं को लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता

इसे भी पढ़ेंः E-Pass: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई एसएलपी

इसके अलावा अदालत ने प्रार्थी पूनम पांडेय को राज्य के मुख्य सचिव, भू राजस्व सचिव और रांची के उपायुक्त को भी प्रतिवादी बनाने को कहा है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि उक्त जमीन में बने प्रार्थी के मकान या दीवार को ध्वस्त करने की भी कार्रवाई नहीं की जा सकती है। पूनम पांडेय ने कांके के चामा मौजा में खरीदी गयी जमीन की जमाबंदी रद करने के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

कांके अंचल के चामा मौजा में पूनम पांडेय ने 50 डिसमिल जमीन खरीदी है और इस जमीन से संबंधित मामले में कांके के अंचलाधिकारी ने पूर्व में नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों नहीं आपकी जमाबंदी रद कर दी जाए। इसको हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए नोटिस रद करने की मांग की है। जस्टिस केपी देव की अदालत ने सरकार से जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए पूनम पांडेय की जमीन पर हुए निर्माण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment