high court news

साइबर अपराधः HC ने RBI से पूछा, ग्राहकों के पैसे कैसे रहेंगे सुरक्षित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cyber-crime
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः राज्य में साइबर अपराध के बढ़ते मामले और ग्राहकों के पैसे सुरक्षित रखने के लिए झारखंड हाई कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक को प्रतिवादी बनाते हुए 22 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

अदालत ने कहा कि RBI आरबीआई को यह बताना चाहिए कि ग्राहक के पैसे कैसे सुरक्षित रखे जाएं। साइबर अपराध करने वालों के खिलाफ बैंक की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए कोई प्रयास किया गया है या नहीं।

अदालत ने इस मामले में रिटायर जस्टिस डीपी सिंह के एक पत्र को भी जनहित याचिका में तब्दील करते हुए मनोज कुमार राय के मामले के साथ टैग कर दिया। जस्टिस सिंह ने चीफ जस्टिस को पत्र लिख साइबर अपराध पर चिंता जताई है।

See also  6th JPSC के मामले में सुनवाई टली, 24 सितंबर को तिथि निर्धारित

पत्र में कहा गया है कि साइबर के पांच हजार से अधिक केस दर्ज किए जा चुके हैं। आम लोगों के पैसे बैंक खाते से निकल जा रहे हैं। इसके लिए बैंकिंग सिस्टम को भी सुरक्षित करना चाहिए ताकि आम लोगों की जमा राशि सुरक्षित रह सके।

इसे भी पढ़ेंः जलाशय संरक्षण पर हाईकोर्ट ने कहा- हालात सुधारें नहीं, तो नई पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी

मनोज कुमार राय ने अपनी याचिका में कहा है कि झारखंड के जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ में साइबर अपराधी सबसे अधिक सक्रिय हैं। साइबर अपराधियों ने लोगों के खाते से पैसे उड़ाकर अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है।

See also  Sealing by RMC: रांची का सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल रहेगा सील, हाईकोर्ट में तीन लोगों ने किया स्वामित्व पर दावा

साइबर अपराधी पकड़े जाते हैं, लेकिन उन्हें सख्त सजा नहीं मिल पाती। कुछ दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल जाती है और वे दोबारा इसी काम में लग जाते हैं। ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस की जांच भी पूरी नहीं होती है।

किसी भी साइबर अपराधी की संपत्ति आज तक जब्त नहीं की गई है और न ही आयकर विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी को अवैध तरीके से अर्जित साइबर अपराधियों की संपत्ति जब्त करनी चाहिए। आयकर विभाग को भी उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment