Civil Court News

मानहानि मामलाः सीएम हेमंत सोरेन को जवाब दाखिल करने लिए मिला अंतिम मौका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
hemant soren and nishikant dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़े सांसद निशिकांत दुबे के मामले में बुधवार को आंशिक सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान सब-जज वैशाली श्रीवास्तव की अदालत ने वादी हेमंत सोरेन की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर जताई।

इस पर दौरान हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय की मांग की। लेकिन अदालत ने इसे अस्वीकार करते हुए नौ फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

वहीं, प्रतिवादी फेसबुक ने मामले से नाम हटाने को लेकर आवेदन दाखिल किया। जिस पर वादी को जवाब देना है। साथ ही मामले में पेपर पब्लिकेशन करने का आदेश दिया।

See also  पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का को आदिवासी जमीन खरीदने की अनुमति देने वाले एलआरडीसी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

इसे भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का को आदिवासी जमीन खरीदने की अनुमति देने वाले एलआरडीसी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

इस मामले में सासंद के साथ-साथ फेसबुक एवं टि्वटर को प्रतिवादी बनाया गया है। लेकिन दोनों को भारतीय कार्यालय का पता डाला गया है।

जबकि दोनों के मूल कार्यालय का पता डालने को कहा गया है। वहीं मामले में प्रतिवादी नंबर दो टि्वटर की ओर से उपस्थिति दर्ज करायी गयी।

बता दें कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर सीएम ने बीते चार अगस्त को निशिकांत दुबे के साथ- साथ फेसबुक और ट्विटर के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में दीवानी मुकदमा किया था।

See also  जानिए क्यों हाईकोर्ट ने कहा कि रांची के अपर बाजार को बंद कर देना चाहिए

सीएम ने तीनों प्रतिवादियों पर सौ-सौ करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment