मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Lalu Yadav: लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में हाईकोर्ट में आठ जनवरी को सुनवाई

HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
---Advertisement---

रांचीः चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो (Lalu Prasad Yadav) लालू प्रसाद के (jail manual violation) जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में आठ जनवरी को सुनवाई होगी।

झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से लालू प्रसाद के रिम्स के पेइंग वार्ड से निदेशक बंगला और बंगले से वार्ड में शिफ्ट होने पर विस्तृत जानकारी मांगी थी।

पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि लालू प्रसाद को शिफ्ट करने की प्रक्रिया किसके आदेश और किसके निर्णय से ऐसा किया गया था।

कोर्ट ने यह भी पूछा था कि जब जेल अधीक्षक का कहना है कि यह निर्णय जेल प्रशासन ने नहीं लिया था तो आखिर यह निर्णय किसने और किसके कहने पर लिया।

अदालत ने जेल मैनुअल के उल्लंघन के मामले में अन्य सवाल भी पूछे थे जिनका सरकार के अधिवक्ता जवाब नहीं दे सके।

इसे भी पढ़ेंः झारखंड हाईकोर्ट में फिजिकल कोर्ट शुरू करने की तैयारी, 11 जनवरी को एक खंडपीठ करेगी सुनवाई

अस्पताल में लालू प्रसाद को सेवादार दिए जाने के मामले में कोर्ट को बताया गया कि जेल में सेवादार देने का प्रावधान है। इस पर न्यायालय ने कहा कि यदि किसी कैदी का जेल के बाहर इलाज हो रहा है, तो क्या उसे सेवादार मिल सकता है।

सेवादार नियुक्त करने की प्रक्रिया क्या है? इस पर भी सरकार के पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले में संतोषजनक जवाब देने के लिए समय मांगा।

जिस पर अदालत ने नाराजगी जताई थी। न्यायालय ने अंतिम अवसर प्रदान करते हुए इस मामले की सुनवाई आठ जनवरी के लिए स्थगित कर दी थी।

अदालत ने कहा था कि राज्य सरकार अगली तारीख पर पूरी तैयारी के साथ पेश हो। सुनवाई के दौरान जेल अधीक्षक की ओर से बताया गया था कि जेल के बाहर कैदियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होती है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment