high court news

झारखंड हाईकोर्ट में फिजिकल कोर्ट शुरू करने की तैयारी, 11 जनवरी को एक खंडपीठ करेगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Jan, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः कोरोना संकट के दौरान झारखंड हाईकोर्ट में लगातार ऑनलाइन सुनवाई हो रही है। अब हाईकोर्ट एहतियात के साथ फिजिकल सुनवाई करने की तैयारी कर रहा है।

इसके तहत 11 जनवरी को एक खंडपीठ फिजिकल सुनवाई करेगी। इस बेंच का गठन परीक्षण के तौर पर किया जा रहा है। इस बेंच में जस्टिस एचसी मिश्र और जस्टिस राजेश कुमार बैठेंगे।

यह बेंच इस दिन सप्लीमेंटरी लिस्ट में सूचीबद्ध दस मामलों की सुनवाई करेगी। सप्लीमेंटरी लिस्ट की मामलों की सुनवाई पूरी करने के बाद यह खंडपीठ भी ऑनलाइन सुनवाई करेगी।

इसे भी पढ़ेंः विधायक ढुलू महतो को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद की मांग खारिज

See also  विनोवाभावे विश्विविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को हटाने के मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

फिजिकल सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में सभी संबंधित लोगों को सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करना होगा। इस संबंध में हाईकोर्ट के ज्वाइंट रजिस्ट्रार(कंप्यूटर एंड लिस्ट) ने सूचना जारी की है।

गौरतलब है कि झारखंड बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन से फिजिकल सुनवाई करने की मांग की है। इस संबंध में बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है।

चीफ जस्टिस ने काउंसिल के प्रस्ताव के बाद हाईकोर्ट की कोर कमेटी के साथ पांच जनवरी को बैठक की थी। अब आठ जनवरी को बार काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ कोर कमेटी की बैठक होनी है।

See also  Defection case: बाबूलाल मरांडी की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment