मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों को नियुक्ति के लिए नहीं मिलेगी उम्र में छूट, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

high court of jharkhand
---Advertisement---

रांचीः झारखंड (Jharkhand) में संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों (Doctor) को नियुक्ति में उम्र की छूट नहीं मिलेगी। (Jharkhand High Court) हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने इससे संबंधित याचिका खारिज कर दी।

सरकार के जवाब से संतुष्ट होने के बाद अदालत ने राज्य में संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों को नियुक्ति में उम्र की छूट देने से इन्कार कर दिया।

इसको लेकर डॉ अमित कुमार सिन्हा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर नियुक्ति में उम्र की छूट मांगी गई थी। उनका कहना था कि उन्हें भी नियुक्ति में शामिल होने का निर्देश दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः Defection Case: HC से बाबूलाल मरांडी को राहत, हाईकोर्ट ने दल-बदल मामले की सुनवाई पर लगाई रोक

सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने नौ दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता ने कहा था कि छह साल बाद सरकार चिकित्सकों की नियुक्ति कर रही है।

इसके चलते संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों की उम्र बाधित हो गई है। नियमानुसार हर साल 31 दिसंबर को रिक्त पदों की गणना कर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करना चाहिए था।

इस पर सरकार कहना था कि उम्र में छूट देने का कोई प्रावधान नहीं है। वहीं, जेपीएससी का कहना था कि उक्त निर्णय सरकार का नीतिगत मामला है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment