high court news

मेडिकल नामांकनः दो जगहों पर आवासीय प्रमाण पत्र देने वाले मामले में हाई कोर्ट में नौ दिसंबर को होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः बिहार में आवासीय प्रमाणपत्र का लाभ लेने वाले 35 विद्यार्थियों को झारखंड में मेडिकल में नामांकन पर रोक लगाने के लिए दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने प्रार्थी को झारखंड राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद को याचिका की प्रति देने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही इस मामले की अगली सुनवाई नौ दिसंबर को निर्धारित की गई। इस संबंध में विवेक कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कहा है कि नीट की ओर से मेडिकल में नामांकन को लेकर परीक्षा आयोजित की गयी थी।

नीट एप्लीकेशन नंबर से जांच करने पर पता चला है कि बिहार में आवासीय प्रमाण पत्र का लाभ लेने वाले 35 विद्यार्थियों ने झारखंड कोटे में भी नामांकन को लेकर यहां का आवासीय प्रमाण पत्र आवेदन में संलग्न किया है। इनकी काउंसिलिंग भी हो चुकी है।

See also  Ranchi/PMLA Act: मनी लाउंड्रिंग मामलों की सुनवाई एक कोर्ट में सप्ताह में दो दिन और एक में महीने में दो दिन तय, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष दिन तय

इसे भी पढ़ेंः झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन पीसी त्रिपाठी का निधन

नियमानुसार कोई भी स्टूडेंट दो राज्यों में एक साथ आवासीय प्रमाण पत्र का लाभ नहीं ले सकता है। अगर ऐसे छात्रों का नामांकन झारखंड कोटे में होता है, तो यहां के छात्रों का हक मारा जाएगा। इसलिए दोहरा लाभ लेने वाले विद्यार्थियों के नामांकन पर रोक लगायी जाए।

अदालत को बताया गया कि 17 नवंबर को बिहार के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन को लेकर परीक्षाफल प्रकाशित किया गया था। इसके बाद 19 नवंबर को झारखंड के मेडिकल कॉलेज में नामांकन को लेकर परीक्षाफल प्रकाशित किया गया।

See also  Court News: जब्त वाहनों को पुलिस थानों में तब तक नहीं रख सकती, जब तक जांच के लिए जरूरत न हो

इसके बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई नौ दिसंबर को निर्धारित की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment