मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Chara Ghotala Case में लालू प्रसाद यादव की अपील पर आज से नियमित सुनवाई

चारा घोटाला मामले में सजा के खिलाफ लालू प्रसाद और अन्य की दायर अपीलों की सुनवाई में तेजी लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • लालू प्रसाद की अपील पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई
  • देवघर से अवैध निकासी से संबंधित मामला
  • सीबीआई कोर्ट ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है

Ranchi: चारा घोटाला (Chara Ghotala) मामले में सजा के खिलाफ लालू प्रसाद (Lalu Prasad) और अन्य की दायर अपीलों की सुनवाई में तेजी लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को बताया गया कि चारा घोटाले से जुड़े (आरसी 64/1996) मामले में दायर अपील पर मंगलवार से नियमित सुनवाई शुरू होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट को इन अपीलों की सुनवाई में तेजी लाने और छह महीने के भीतर अपीलों का निपटारा करने का निर्देश दिया है। इसके अनुसार, जनवरी 2027 के मध्य तक इन मामलों में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

बहस के लिए जरूरी दस्तावेजों की पहचान होगी

पिछली सुनवाई के दौरान अपीलकर्ताओं और सीबीआई की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने कहा था कि मामले में प्रभावी बहस के लिए पहले पेपर बुक तैयार करना जरूरी है। अदालत ने पाया था कि निचली अदालत का रिकॉर्ड काफी बड़ा है। ऐसे में पूरे रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी सभी पक्षों को उपलब्ध कराना संभव नहीं है।

रिकॉर्ड का निरीक्षण करेंगे दोनों पक्षों के वकील

इस समस्या को देखते हुए हाईकोर्ट ने अपीलकर्ताओं और सीबीआई के अधिवक्ताओं को निचली अदालत के रिकॉर्ड का निरीक्षण कर बहस के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पहचान करने का निर्देश दिया था। इसके बाद चिह्नित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराने का आदेश दिया जाएगा। इससे सुनवाई के लिए जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित करने और अपीलों पर नियमित बहस आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बता दें कि देवघर से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। जिसके खिलाफ लालू प्रसाद की ओर से हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई है। उनकी ओर अधिवक्ता प्रभात कुमार और अधिवक्ता देवर्षि मंडल पक्ष रख रहे हैं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment