high court news

HC News: बिजली समझौते के बाद भी सिक्योरिटी डिपॉजिट रोकने पर देना होगा ब्याज: हाई कोर्ट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Aug, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High court news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि बिजली आपूर्ति समझौता समाप्त (Terminate) होने के बाद भी यदि बिजली वितरण निगम (JBVNL) उपभोक्ता की सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि रोक कर रखता है, तो उसे वास्तविक भुगतान की तिथि तक उस पर ब्याज देना होगा। न्यायमूर्ति आनंद सेन की पीठ ने आरुष मेटल कास्टिंग लिमिटेड (आदित्यपुर, जमशेदपुर) की ओर से दाखिल याचिका को स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया।

मामला क्या था? याचिकाकर्ता ने मार्च 2018 में अपना बिजली कनेक्शन सरेंडर कर दिया था और समझौता समाप्त हो गया था। बकाया बिजली बिलों के समायोजन के बाद कंपनी का लगभग 51.53 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जेबीवीएनएल के पास बचा हुआ था। निगम ने यह राशि अक्टूबर 2021 में लौटाई, लेकिन ब्याज की गणना केवल 31 मार्च 2018 (समझौता समाप्ति की तिथि) तक ही की। इसके खिलाफ कंपनी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

See also  HC News: माध्यमिक आचार्य पुनर्परीक्षा मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, मुख्य सचिव को CID में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर का निर्देश

अदालत की टिप्पणी और आदेश

  • विनियम (Regulations) का हवाला: अदालत ने ‘झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड) रेगुलेशन 2015’ के क्लॉज 8.2.15 और 8.2.16 का हवाला देते हुए कहा कि समझौता समाप्त होने के 30 दिनों के भीतर सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस करना अनिवार्य है।

  • देरी पर ब्याज अनिवार्य: यदि भुगतान में देरी होती है, तो संबंधित वित्तीय वर्ष के 1 अप्रैल को लागू एसबीआई (SBI) बेस रेट के आधार पर ब्याज देय होगा।

  • निगम का फैसला रद्द: अदालत ने जेबीवीएनएल द्वारा 2017-18 तक ही ब्याज देने के आदेश को रद्द कर दिया और निर्देश दिया कि अक्टूबर 2021 में मूल राशि के भुगतान की वास्तविक तिथि तक का ब्याज कैलकुलेट कर तीन महीने के भीतर कंपनी को भुगतान किया जाए।

See also  जलाशय संरक्षण पर हाईकोर्ट ने कहा- हालात सुधारें नहीं, तो नई पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment