मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

RDBA News: एसडीओ के नोटिस पर वकीलों का बड़ा आंदोलन: पहले दिन ठप रहा न्यायिक कार्य, बुधवार को भी बहिष्कार रहेगा जारी

---Advertisement---

Ranchi News: सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीओ) कार्यालय द्वारा दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को कारणपृच्छा नोटिस जारी किए जाने के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन का तीन दिवसीय न्यायिक कार्य बहिष्कार मंगलवार को पहले ही दिन पूरी तरह सफल रहा। आंदोलन के चलते अदालती कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा रहा। मंगलवार को पुराने बार भवन में दिनभर ताला लटका रहा, वहीं नए बार भवन में कुछ अधिवक्ता पहुंचे जरूर, लेकिन किसी ने भी न्यायिक कार्य में भाग नहीं लिया। आंदोलन का असर इतना व्यापक रहा कि अधिवक्ताओं ने शपथपत्र (एफिडेविट) बनाने का काम भी पूरी तरह बंद रखा, जिससे दूर-दराज से आए पक्षकारों को बैरंग लौटना पड़ा या इंतजार करना पड़ा।

RDBA News: एसडीओ के नोटिस पर वकीलों का बड़ा आंदोलन: पहले दिन ठप रहा न्यायिक कार्य, बुधवार को भी बहिष्कार रहेगा जारी

दूसरे दिन भी बंद रहेंगे दोनों बार भवन बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के सदस्य संजय कुमार विद्रोही ने बताया कि आंदोलन के दूसरे दिन बुधवार को भी न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया और पुराना दोनों बार भवन बंद रहेंगे। एडहॉक कमेटी के सदस्य संजय कुमार विद्रोही ने बताया कि आंदोलन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुराना और नया, दोनों बार भवन बंद रहेंगे तथा सभी अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य से दूर रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अधिवक्ताओं के सम्मान और एकता की रक्षा के लिए है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा, “अधिवक्ता एकता जिंदाबाद।”

“यह आंदोलन अधिवक्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। सभी अधिवक्ता एकजुट होकर इसे सफल बनाएं— अधिवक्ता एकता जिंदाबाद।”

— संजय कुमार विद्रोही, सदस्य (एडहॉक कमेटी, RDBA)

आगे की रणनीति पर रहेगी नज़र उल्लेखनीय है कि एसडीओ कोर्ट के नोटिस के विरोध में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से तीन दिनों के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। बार एसोसिएशन का कहना है कि जब तक इस मामले में संतोषजनक समाधान नहीं निकलता, तब तक आगे की रणनीति तय कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment