मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: रांची से जुड़ी एफसीआई नियमितीकरण मामले में 22 साल पुराने औद्योगिक न्यायाधिकरण के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, 28 कर्मचारियों के नियमितीकरण का अवार्ड खारिज

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को बड़ा राहत देते हुए 22 साल पुराने उस औद्योगिक न्यायाधिकरण के अवार्ड को रद्द कर दिया है, जिसमें 28 कर्मचारियों की सेवा नियमित (रेगुलर) करने का निर्देश दिया गया था। न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पटना स्थित राज्य औद्योगिक न्यायाधिकरण को इस विवाद की सुनवाई का अधिकार ही नहीं था। साथ ही अदालत ने पाया कि जिस दस्तावेज के आधार पर कर्मचारियों की पहचान की गई, वह प्रथम दृष्टया गढ़ा हुआ (फैब्रिकेटेड) प्रतीत होता है। मामला वर्ष 2000 में केंद्र सरकार द्वारा किए गए एक औद्योगिक विवाद संदर्भ से जुड़ा था। पटना औद्योगिक न्यायाधिकरण ने 23 सितंबर 2004 को 28 कर्मियों को नियमित करने का आदेश दिया था, जिसे एफसीआई ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट ने क्या कहा

अदालत ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की नियुक्ति और नियमितीकरण का पूरा कारण रांची से जुड़ा था, इसलिए झारखंड हाईकोर्ट को याचिका सुनने का अधिकार है। लेकिन जिस संदर्भ (रेफरेंस) को केंद्रीय औद्योगिक न्यायाधिकरण को भेजा गया था, उसका फैसला राज्य औद्योगिक न्यायाधिकरण, पटना ने दे दिया। यह मूल अधिकार क्षेत्र (जूरिस्डिक्शन) का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे आदेश को कानून की नजर में शून्य माना जाएगा।

कर्मचारियों की सूची ही नहीं थी

हाईकोर्ट ने पाया कि केंद्र सरकार के संदर्भ आदेश में उन 28 कर्मचारियों के नाम, पता और अन्य विवरण संलग्न ही नहीं थे, जिनकी सेवा नियमित करने का प्रश्न था। बाद में जिस सूची (एक्ज़िबिट-डब्ल्यू/4) के आधार पर न्यायाधिकरण ने निर्णय दिया, उसमें वर्ष 1995 का दस्तावेज होने के बावजूद कर्मचारियों के पते में “झारखंड” लिखा था, जबकि झारखंड राज्य का गठन वर्ष 2000 में हुआ। अदालत ने इसे दस्तावेज की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल माना।

साक्ष्य भी अविश्वसनीय

अदालत ने यह भी कहा कि 28 में से केवल तीन कर्मचारियों ने गवाही दी। एक महिला गवाह ने वर्ष 2004 में अपनी उम्र 35 वर्ष बताई, जबकि उसने दावा किया कि वह 1978 से एफसीआई में काम कर रही थी। इसका अर्थ यह हुआ कि नियुक्ति के समय उसकी उम्र केवल नौ वर्ष होती। अदालत ने कहा कि ऐसे विरोधाभासों को नजरअंदाज करना न्यायाधिकरण की गंभीर त्रुटि है। इन सभी कारणों से हाईकोर्ट ने औद्योगिक न्यायाधिकरण, पटना का 2004 का अवार्ड रद्द करते हुए एफसीआई की याचिका स्वीकार कर ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment