मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Jharkhand Yoga News: जेल की सलाखों के पीछे भी गूंजा योग का संकल्प: झालसा-डालसा के प्रयास से न्यायिक पदाधिकारियों समेत 25,000 लोगों ने किया वर्चुअल योगाभ्यास

---Advertisement---

Ranchi News: “तीन दिन योग करलिओ, दिमाग कर तनाव हट गेलव बाबू” — बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) के एक बंदी के ये अनमोल बोल दर्शाते हैं कि योग किस तरह सलाखों के पीछे बंद कैदियों के जीवन से मानसिक तनाव को दूर कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में एक अनूठी और ऐतिहासिक पहल की गई। माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देशों पर राज्य भर के 99 केंद्रों से लगभग 25,000 लोगों ने वर्चुअल माध्यम (गूगल मीट) से सामूहिक योगाभ्यास किया। इसमें राज्य की विभिन्न जेलों में बंद हजारों विचाराधीन कैदियों के साथ-साथ वृद्धाश्रम, प्रोबेशन होम और शेल्टर होम के आवासियों ने भी ऑनलाइन जुड़कर योग को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास: रंजना अस्थाना

Jharkhand Yoga News: जेल की सलाखों के पीछे भी गूंजा योग का संकल्प: झालसा-डालसा के प्रयास से न्यायिक पदाधिकारियों समेत 25,000 लोगों ने किया वर्चुअल योगाभ्यास

रांची व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित 40 कोर्ट्स बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य संबोधन देते हुए झालसा की सदस्य सचिव, सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा:

“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का विकास संभव है। प्राचीन काल से चली आ रही योग पद्धति भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

वहीं, माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष (डालसा) श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 ने नित्य योग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल कई बीमारियों से बचाव संभव है, बल्कि इससे व्यक्ति मानसिक रूप से भी बेहद सशक्त बनता है।

डालसा और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ का अनूठा समन्वय

Jharkhand Yoga News: जेल की सलाखों के पीछे भी गूंजा योग का संकल्प: झालसा-डालसा के प्रयास से न्यायिक पदाधिकारियों समेत 25,000 लोगों ने किया वर्चुअल योगाभ्यास

यह पूरा कार्यक्रम डालसा और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। मंच का संचालन डालसा सचिव राकेश रोशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में झालसा के डिप्टी सेक्रेटरी अभिषेक कुमर और उनकी टीम मौजूद थी। मुख्य कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक एवं मध्यस्थ श्री पंचानन सिंह ने उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न मुद्राओं, आसनों और प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि इस संस्था द्वारा राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कराया जा रहा है। इस गरिमामयी अवसर पर कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय के सभी अपर न्यायायुक्त, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, अधिवक्तागण, मध्यस्थ, न्यायालयकर्मी और मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment