मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: आधी सजा काट चुके कैदियों की रिहाई: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपा 1000 कैदियों का ब्योरा, होटवार और चाईबासा जेल में सबसे ज्यादा बंदी

---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की विभिन्न जेलों में बंद उन विचाराधीन कैदियों (Under-trials) के लिए राहत की खबर है, जो अपनी संभावित सजा का आधा (1/2) या एक तिहाई (1/3) हिस्सा जेल की सलाखों के पीछे काट चुके हैं। स्टेन स्वामी एवं अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत ऐसे कैदियों की रिहाई के मामले को ‘राज्य सजा पुनरीक्षण बोर्ड’ (State Sentence Review Board) के समक्ष रखने का निर्देश दिया है।

अदालत के पिछले आदेश के अनुपालन में राज्य सरकार ने एक हलफनामा दायर कर राज्यभर की जेलों से ऐसे करीब 1000 कैदियों का पूरा ब्योरा अदालत को सौंपा है। इस सूची की सॉफ्ट कॉपी याचिकाकर्ता को सौंपी गई थी, जिस पर याचिकाकर्ता ने अपने सुझाव और लिखित जवाब कोर्ट में दाखिल किए हैं। अब अदालत ने इन सुझावों पर राज्य सरकार से उसका पक्ष मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

सरकार द्वारा सौंपे गए आंकड़ों के अनुसार जिलों की जेलों की स्थिति:

  • बिरसा मुंडा होटवार जेल (रांची): 199 कैदी
  • चाईबासा जेल: 202 कैदी
  • दुमका सेंट्रल जेल: 84 कैदी
  • गुमला जेल: 77 कैदी
  • खूंटी जेल: 53 कैदी
  • लातेहार जेल: 43 कैदी
  • मेदिनीनगर पलामू जेल: 32 कैदी
  • गिरिडीह जेल: 31 कैदी
  • घाटशिला जेल: 27 कैदी
  • घाघीडीह जमशेदपुर जेल: 26 कैदी
  • सरायकेला: 25 कैदी
  • हजारीबाग सेंट्रल जेल: 24 कैदी
  • लोहरदगा व धनबाद जेल: 23-23 कैदी
  • सिमडेगा जेल: 20 कैदी
  • पाकुड़ व राजमहल जेल: 14-14 कैदी
  • रामगढ़ जेल: 11 कैदी
  • देवघर, चास बोकारो व साहिबगंज जेल: 8-8 कैदी
  • मधुपुर जेल: 7 कैदी
  • तेनुघाट व गोड्डा जेल: 4-4 कैदी
  • जामताड़ा, कोडरमा व साकची जेल: 2-2 कैदी
  • हजारीबाग बरही जेल: 1 कैदी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment