high court news

7th JPSC PT Exam News: सातवीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम होगा जारी, जेपीएससी ने हाईकोर्ट से मांगी अनुमति

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Feb, 2022
1 min read 1.2k views
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

7th JPSC PT Exam News: सातवीं से दसवीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा। जेपीएससी की ओर से हाईकोर्ट में एक आवेदन दाखिल कर संशोधित रिजल्ट जारी करने के लिए अनुमित मांगी है। जेपीएससी की ओर से संशोधित परिणाम जारी करने का ड्राफ्ट भी अदालत में दाखिल किया गया है।

इसमें सामान्य श्रेणी के 782 अभ्यर्थियों के चयन होने की संभावना है। हाईकोर्ट में इस मामले पर 15 फरवरी को सुनवाई होगी। इस संबंध में कुमार सन्यम की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। 25 जनवरी को सुनवाई के दौरान जेपीएससी ने अदालत से प्रार्थी के आरोपों की जांच के लिए समय की मांग की थी।

अब जेपीएससी की ओर से दाखिल आवेदन में कहा गया है कि वह सातवीं से दसवीं जेपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी करेगी। इसमें कुछ त्रुटियां हैं, जिन्हें सुधारा जाएगा और विज्ञापन और नियमावली के अनुसार ही रिक्त पदों को 15 गुणा परिणाम जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः SP Amarjeet Balihar murder case: फांसी की सजा पाए दो नक्सलियों की अपील पर बहस पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

See also  HC ने कोल्हान विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर लगाई रोक

25 जनवरी को सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया था कि जेपीएससी की ओर से सातवीं नियुक्ति की प्रारंभिक परीक्षा आरक्षण दे दिया है, जबकि राज्य सरकार के पास प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण देने का कोई प्रविधान नहीं है। उनकी ओर से अदालत से प्रारंभिक परीक्षा को परिणाम रद कर संशोधित परिणाम जारी करने का आग्रह किया गया था।

इस दौरान जेपीएससी ने शपथपत्र दाखिल कर प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी करने में आरक्षण देने की बात स्वीकार की थी और तीन सप्ताह में संशोधित रिजल्ट निकालने की बात कही थी। इसके बा आयोग की ओर से 28 जनवरी से होने वाली मुख्य परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी।

सातवीं जेपीएससी की प्रारंभिक परिणाम को दिसंबर 2021 में कुमार सन्यम ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में तर्क दिया गया था कि सातवीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण दिया गया है, जो गलत है। प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण देने की जानकारी परीक्षा के लिए प्रकाशित विज्ञापन में नहीं थी।

See also  Uranium Case in Bokaro: जब्त यूरेनियम मामले की जांच कर सकती है एनआईए, हाईकोर्ट ने केस से संबंधित सभी दस्तावेज सौंपने को कहा

इसे भी पढ़ेंः Illegal mining: एनजीटी ने पलामू उपायुक्त को जारी किया नोटिस, अवैध माइनिंग की जांच कर मांगी रिपोर्ट

सरकार ने प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण देने की नीति नहीं बनाई है, जिसके अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण का लाभ दिया जा सके। पूर्व में हाई कोर्ट के समक्ष सरकार और जेपीएससी की ओर से इस आशय का शपथ पत्र भी दाखिल किया गया था। जिस पर अदालत ने पूर्व में प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण की मांग वाली याचिका खारिज कर चुकी है।

प्रार्थी ने प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण दिए जाने का दावा करते हुए कहा कि सामान्य श्रेणी की 114 सीटें थीं। नियमानुसार 15 गुना परिणाम जारी होने पर सामान्य श्रेणी के 1710 अभ्यर्थियों का चयन होना चाहिए, लेकिन सिर्फ 768 उम्मीदवारों का ही चयन किया गया। इससे स्पष्ट है कि प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण दिया गया है।

कट ऑफ मार्क्स
श्रेणी – पहले – बाद में

ईबीसी- 252- 248
बीसी- 252- 248

ईडब्ल्यूएस – 238- 246
एससी- 238- 242

एसटी- 230- 232
यूएनआर- 260- 248

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment