high court news

राष्ट्रीय खेल घोटालाः आरके आनंद की याचिका पर बहस पूरी, फैसला सुरक्षित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में अभियुक्त तत्कालीन नेशनल गेम आर्गनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष आरके आनंद की याचिका की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

सुनवाई के दौरान आरके आनंद की ओर से अदालत को बताया गया था कि इस मामले में उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। घोटाला में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने गड़बड़ी की शिकायत की थी, लेकिन उन्हें भी इस मामले में आरोपी बना दिया गया। उनका नाम प्राथमिकी में भी नहीं था।

See also  हाई कोर्ट से बोली सरकार- जेलों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव से पूछा, वृहद पीठ के स्पष्ट आदेश के बाद गैर अनुसूचित जिलों में शिक्षकों की अब तक क्यों नहीं हुई नियुक्ति

बाद में जांच के दौरान एसीबी ने उनका नाम इस मामले में जोड़ा है। इसलिए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त किया जाए। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि एसीबी जांच में आरके आनंद के खिलाफ 34वें राष्ट्रीय खेल में सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का पर्याप्त सबूत मिला है।

इस मामले में आरके आनंद के खिलाफ एसीबी कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है। बता दें कि 34वें राष्ट्रीय खेल में राज्य सरकार को 28 करोड़ 38 लाख रुपये नुकसान उठाना पड़ा था। इस  मामले में आरके आनंद, पीसी मिश्रा सहित अन्य के खिलाफ एसीबी में प्राथमिकी दर्ज की है।

See also  झारखंड हाईकोर्ट: पूर्व सांसद अजय मारू की आजीवन सदस्यता रद्द के मामले में जेएससीए को 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment